कहीं इस्तीफे की ये वजह तो नहीं? जानिए पूरा मामला ……मनोज सोनी का निकला पूजा खेडकर से कनेक्शन

by

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर लगातार विवादों में बनी हुईं हैं। आरोप है कि उन्होंने गलत हैंडिकैप सर्टिफिकट के जरिए आरक्षण हासिल किया और यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की। पूजा खेडकर विवाद के बीच यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  मनोज सोनी का यह इस्तीफा यूपीएससी द्वारा खेडकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के तुरंत बाद आया है। पूजा पर यह मामला सिविल सेवा परीक्षाओं में धोखाधड़ी और अपनी पहचान गलत बताने के आरोप में दर्ज किया गया।

पूजा खेड़कर का लिया था इंटरव्यू :   अहम बात है कि पूजा खेडकर का इंटरव्यू मनोज सोनी ने ही लिया था। पूजा खेड़कर का इंटरव्यू 5 सदस्यों के बोर्ड ने लिया था, जिसमे मनोज सोनी भी शामिल थे। बोर्ड ने पूजा को 275 में से 184 अंक दिए थे। खुद पूजा ने इस बात की जानकारी 29 अप्रैल 2024 को दी थी। उन्होंने बताया था कि 26 अप्रैल 2023 को उनका इंटरव्यू हुआ था, जिसमे चेयरमैन मनोज सोनी भी शामिल थे।

पूछे गए थे ये सवाल :   जानकारी के अनुसार पूजा इंटरव्यू लिस्ट में छठे नंबर पर थीं। उनसे इंटरव्यू के दौरान भारत के युवाओं की समस्या, इस समस्या के मूल में क्या है,क्या ये आपस में जुड़ी हैं, क्या भारत 20-30 वर्षों में इन समस्याओं का हल नहीं कर पाया है, जैसे सवाल पूछे गए थे।

मनोज सोनी ने भी पूछा था सवाल :   पूजा से मनोज सोनी ने इंटरव्यू के दौरान उनके विविधतापूर्ण डैफ को लेकर भी सवाल किया था। पूजा ने बताया था कि इंटरव्यू के दौरान मनोज सोनी सर ने मेरी सराहना की थी। जिन क्षेत्रों में मैने काम किया था, उसकी सराहना की थी। इसके साथ ही इंटरव्यू खत्म होने पर उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी थीं।

कोई विवादित सवाल नहीं

पूजा ने बताया था कि इंटरव्यू के दौरान अधिकतर चर्चा हुई थी और पूछताछ नहीं हुई थी। ज्यादातर सवालों के जवाब में मनोज सोनी सर अपनी सहमति जताते हुए सिर हिला रहे थे। इस दौरान मुझसे कोई विवादित विषय नहीं पूछा गया और ना ही अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर सवाल किए गए।

कांग्रेस ने साधा है निशाना :   वहीं मनोज सोनी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया है।  रमेश ने दावा किया कि इन संस्थाओं की पवित्रता और स्वायत्तता से समझौता किया गया है। यही नहीं उन्होंने दावा किया है कि यूपीएससी से जुड़े मौजूदा विवादों के कारण सोनी को बाहर निकाला गया।

बता दें कि मनोज सोनी का कार्यकाल मूल रूप से मई 2029 में समाप्त होने वाला था। जून 2017 में आयोग के सदस्य बनने के बाद उन्होंने मई 2023 में यूपीएससी अध्यक्ष की भूमिका संभाली।  लेकिन अपने कार्यकाल के खत्म होने के 5 वर्ष पहले ही मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि सोनी ने आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए यह फैसला लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही :

दिल्ली : आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। यह जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ या अगली गोली तुम्हारी : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी …अव किसे दी चेतावनी?

लुधियाना : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया गया कि इस मर्डर के पीछे बिश्नोई गैंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 40 स्थानों पर प्रथम चरण में लगेंगे कोविड वैक्सीनः डीसी कोविड वैक्सीन लगाने का जिला स्तर पर तीन स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास पूर्वाभ्यास का डीसी राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा नंदा अस्पताल में किया निरीक्षण

ऊना  :  कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज जिला स्तर पर तीन स्थानों पर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नंदा अस्पताल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
Translate »
error: Content is protected !!