कांगड़ा घाटी की असीम सुंदरता विश्वभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही : कुलदीप सिंह पठानिया

by

युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया कांगड़ा वैली कार्निवलअंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला   : आज के समय में युवाओं में बहुत टैलेंट है, वे हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का सामर्थ्य रखते हैं।

जरूरत है तो केवल उनकी इस अनन्त ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की। उमंग और उत्साह के महोत्सव के रूप में उभरा कांगड़ा वैली कार्निवल युवाओं के लिए इस दिशा में बेहतरीन अवसर लेकर आया है।

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल की अतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी और यहां की असीम सुंदरता विश्वभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। कांगड़ा के धार्मिक स्थल, सुंदर वादियां और शांत पहाड़ हर प्रकार के पर्यटक को आकर्षित करते हैं
उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल के माध्यम से हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सुंदर अवसर मिल रहा है। ऐसे उत्सवों से जहां विभिन्न विधाओं और कलाओं में निपुण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। वहीं दर्शक युवा वर्ग भी उनसे प्रेरित होकर इस ओर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश और समाज के निर्माण में युवओं की भूमिका बहुत अहम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशियन गेम्स : माहिलपुर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

गढ़शंकर/माहिलपुर, 1 अक्टूबर : गढ़शंकर के माहिलपुर शहर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वह ओलंपिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

37 करोड़ की लागत से 4 लेन होगा झलेड़ा-घालूवाल पुल : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के सबल नेतृत्व में विकास के निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुके हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी विकास परियोजना...
article-image
पंजाब

सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की जिला प्रशासन को जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल नेदी हिदायत

27 फरवरी तक केंद्रीय जेल होशियारपुर में ‘रिस्टोरिंग द यूथ’ विषय पर चलाई जा रही है पैन इंडिया कैंपेन फॉर जुवेनाइल लोगों को 9 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने...
Translate »
error: Content is protected !!