कांगड़ा में एयरपोर्ट विस्तार में देरी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की राह में कांग्रेस सरकार ही रोड़ा : जयराम ठाकुर

by

धर्मशाला से जारी प्रेस बयान में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस सरकार को विकास कार्य लटकाने और लोगों का ध्यान भटकाने में ही महारत हासिल

मुख्यमंत्री सुक्खू की लोकप्रियता की हवा तो कांगड़ा में विधानसभा सत्र के दौरान ही निकल गई जब जनता उनसे मिलने ही नहीं आई

एएम नाथ। धर्मशाला : ′पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा है कि तीन वर्ष पूरे होने को है और अभी तक कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मौजूदा सरकार धरातल पर नहीं उतार पाई है। इनकी लेटलतीफी से न केवल हवाई अड्डा विस्तारके देरी हुई है बल्कि यही हाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी का हुआ है जिसकी राह में ये सरकार ही रोड़ा बनी हुई है। इतना समय निकल चुका है लेकिन मात्र 30 करोड़ रुपए भी राज्य सरकार ज़ारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इस सरकार को विकास कार्य लटकाने और लोगों का ध्यान भटकाने में ही महारत हासिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की लोकप्रियता की हवा तो कांगड़ा में विधानसभा सत्र के दौरान ही निकल गई जब जनता उनसे मिलने ही नहीं आई। मजबूरन मुख्यमंत्री को सुबह सैर के बहाने स्कूलों के आसपास चक्कर काटने पड़े। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतना लंबा शीतकालीन सत्र धर्मशाला में हुआ लेकिन बाबजूद इसके जनता मुख्यमंत्री के पास आखिर क्यों नहीं पहुंची इस पर उन्हें मंथन अवश्य करना चाहिये। हमारा दावा है कि जनता को उनके रवैये और काम करने के तरीके से ही नाराजगी है। आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री इतने दिन कांगड़ा प्रवास पर रहे हो और जनता ने इतनी दूरी बना ली हो। उन्होंने कहा कि जनता की नाराजगी यही है कि इस सरकार ने झूठ बोलकर सत्ता तो हथिया ली लेकिन जनता से किये वायदे पूरा करने के लिए अब इनके नेता मुंह छिपाते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जोरावर स्टेडियम में हुई आक्रोश रैली इसका जीता जागता उदाहरण है। जनता ने मुख्यमंत्री कार्यालय से दूरी बनाई और भाजपा की रैली को भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में हमारी भाजपा सरकार के समय जो बड़े प्रोजेक्ट शुरू हुए थे उन्हें कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अभी तक एक भी प्रोजेक्ट की आधारशिला यहां नहीं रखी है जो दर्शाता है कि इनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार इस क्षेत्र के पर्यटन को एक नया आयाम देगा, जिससे यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में उभरेगा लेकिन कांग्रेस सरकार की लेटलतीफी और विकास कार्यों को लेकर अनदेखी से ये सपना धूमिल होता दिखाई दे रहा है। हमने धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तर की पर्यटन कॉन्क्लेव करवा कर कांगड़ा जिला को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित कर ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से औद्योगिक निवेश का माहौल खड़ा किया। देशभर के मुख्य सचिवों का सम्मेलन करवाया और प्रधानमंत्री स्वयं इस कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेस सरकार मात्र मंचों से कांगड़ा को पयर्टन राजधानी का नाम दे रही है जबकि हमने कांगड़ा में इन्वेस्टर मीट करवाकर निवेश की राजधानी बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद मजबूती के साथ यहां के मुद्दों को केंद्र में उठा रहे हैं और आने वाले समय में बहुत सारे प्रोजेक्टस केंद्र सरकार के माध्यम से यहां धरातल पर उतरेंगे लेकिन इस सूक्खु सरकार से इन बड़े प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीद करना ही बेकार है। जिन्होंने सत्ता में आते ही 2000 चले हुए संस्थान बंद करवा दिये और विकास कार्यों पर पूर्ण विराम लगा दिया हो उनसे बड़े काम की उम्मीद ही नहीं की जा सकती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल विश्वविद्यालय तथा दो आधुनिक व्यावसायिक परिसरों की स्थापना को प्रदेश कैबिनेट ने दी मंजूरी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा डिजिटल कौशल और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा बिलासपुर 30 दिसम्बर: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई मंत्रीमण्डल की बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में प्रति वर्ष 5 करोड़ पर्यटकों के आवागमन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हवाई सेवा की भूमिका महत्त्वपूर्ण : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में प्रति वर्ष पांच करोड़ पर्यटकों के आवागमन के लक्ष्य की पूर्ति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख रुपये 200 मीटर एंबुलेंस रोड बनाने में दिए खर्च : हाईकोर्ट ने विभाग पर की ये टिप्पणी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने कैसे 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएलए ने दिए निर्देश, तत्काल बनाओ नाले पर फुटपाथ पुली : लंजोत के बच्चों को स्कूल जाने में नहीं हो कोई दिक्कत

धर्मशाला, 13 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने लंजोत के बच्चों के अभिभावकों की फरियाद सुनकर तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल के रास्ते में आने वाले नाले तुरंत...
Translate »
error: Content is protected !!