कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 29 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई।
समापन समारोह में माननीय उपायुक्त कांगड़ा श्री हेमराज बैरवा, आईएएस तथा अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा श्री विनय कुमार, आईएएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पदक, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
फाइनल मुकाबले में रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने पालमपुर फुटबॉल एसोसिएशन को 3–1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) तथा उपविजेता टीम को ₹75,000 (पचहत्तर हजार रुपये) की नकद राशि प्रदान की गई।
समापन समारोह के दौरान फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष श्री वरुण गुप्ता ने माननीय अतिथियों, जिला प्रशासन, फुटबॉल एसोसिएशन के सभी सदस्यों, मैच अधिकारियों, मेडिकल टीम, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना के लिए यादगार रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का कर्तव्यः सीआईसी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों से कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  एआइएमएसएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत के बाद राज्य सरकार शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला में यह सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला और विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की मुख्यमंत्री सुक्खू ने की समीक्षा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला और विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में एकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचारकों में शामिल

शिमला : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है। कांग्रेस दुआरा जारी की पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री खविंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!