कांग्रेसी कहते थे, हमें पकड़ लें : अब उन्हें पकड़ा गया है, तो कहा जा रहा है कि क्यों पकड़ा गया

by

पूर्व कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी नेताओं में रोष
लुधियाना :23 अगस्त :
दाना मंडी टैंडर घोटाले में विजिलैंस लुधियाना रेंज की टीम ने कल देर सायं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता को उस समय पकड़ा गया जब वह माल रोड पर एक सैलून में बाल कटवा रहे थे। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार इस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है तथा इसको बदलाखोरी बताया है।
उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसी भी सियासी नेता की गिरफ्तारी बदलाखोरी करके नहीं हो रही है, कानून मुताबिक ही सारा काम हो रहा है। पहले कांग्रेसी कहते थे, हमें पकड़ लें, जे अब उन्हें पकड़ा गया है, तो कहा जा रहा है कि क्यों पकड़ा गया?
लुधियाना से कांग्रेसी लोकसभा मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू ने आशु की गिरफ्तारी का विरोध किया तथा उनकी विजिलैंस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। गुस्से में आए बिट्टू ने विजिलैंस अधिकारियों को अपनी पहचान जाहिर करने के लिए आईडी कार्ड भी मांगे। इसके बाद वह विजिलैंस कार्यालय पहुंचे और बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्करों ने वहां धरना लगा दिया। रवनीत बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा कि जब मोहाली में सारी कांग्रेस आशु को लेकर गई थी, तो उस समय उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलैंस आप सरकार के दबाव तले काम कर रही है। इस मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सुरेन्द्र डावर व संजय तलवाड़ ने कहा कि यह सरासर धक्का, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य सरकारें दिन-ब-दिन युवाओं की समस्याओं को बढ़ा रही : रोड़ी

जनवादी नौजवान सभा ने युवा मुद्दों पर मीटिंग हुई। गढ़शंकर – भारतीय जनवादी नौजवान सभा ने गढ़शंकर में रमनप्रीत सिंह और परमजीत भज्जल की अध्यक्षता में युवाओं की समस्याओं पर तहसील स्तर की आम...
article-image
पंजाब

Tiranga Rally Held in Talwara

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 19 :  On the auspicious occasion of Independence Day, a grand Tiranga Rally was organized in Talwara under the leadership of social activists Gurjeet Singh Mitti Gill and Jagdish Singh Soi. The...
article-image
पंजाब

इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 से गरीब लोगों के घरों में अंधेरा हो जाएगा : मट्टू

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा के स्टेट वाइस प्रधान दर्शन सिंह मट्टू, किसान नेता प्रेम सिंह राणा, विकास मंच गढ़शंकर के प्रेसिडेंट कुलविंदर संघा ने गढ़शंकर, पहलेवाल, देनोवाल खुर्द में अलग-अलग जगहों पर मीटिंगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई बुरा फंसा ! गैंगस्टर ने बना दिया मर्डर का प्लान

लोकसभा सांसद पप्पू यादव को हत्या की धमकी देने के कथित आरोपों में घिरे लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को ही खत्म करने की...
Translate »
error: Content is protected !!