कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी ; कंगना रनौत : कंगना रनौत

by

एएम नाथ। मंडी ; मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंवाद अभियान के दौरान करीब 12 कार्यक्रमों में भाग लिया। कंगना रनौत ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश का विकास केवल भाजपा की मजबूत सरकार ही कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर ही नहीं मानते, बल्कि हिमाचल का ध्यान भी रखते हैं।

प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से ही हिमाचल का हुआ कायाकल्प: कीरतपुर-मनाली फोरलेन हो या बिलासपुर में विश्वस्तरीय एम्स जैसा स्वास्थ्य संस्थान हो, चाहे रोहतांग टनल, आइआइएम सिरमौर हो, यह सब प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मोदी की ही देन हैं व आने वाले समय में मंडी में हवाई अड्डे का कार्य भी भाजपा का कुशल नेतृत्व ही कर सकता है। कांग्रेस के लोगों को ये सब कार्य दिखते नहीं हैं, परंतु प्रदेश की जनता भलीभांति से इस बात को समझती है कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश का कायाकल्प हुआ है।

1989 में हिमाचल में लिया श्रीराम मंदिर का संकल्प : कंगना ने कहा कि 1989 में पालमपुर में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में अयोध्याजी में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। यानी हिमाचल श्रीराम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है। हिमाचल में लिया गया वह ऐतिहासिक संकल्प सिद्ध हो चुका है। 500 वर्ष का इंतजार, 500 वर्ष अविरत संघर्ष चला, लाखों लोगों ने बलिदान दिया। यह इंतजार खत्म किया है, आपके एक वोट ने, आपके वोट की ताकत ने।

कांग्रेस सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : कंगना ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी, कांग्रेस ने हमेशा से इन विषयों पर राजनीति ही की है और इन सभी वर्गों का शोषण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर एक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

हिमाचल में बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हैं, कांग्रेस की सरकार तो धर्मगुरु दलाई लामा का नाम लेने से भी डरती थी। दलाईलामा हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता हैं। भारत बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने अपनी इस विरासत का प्रचार प्रसार किया है।

राष्ट्रपति के पद से लेकर खेत में ड्रोन उड़ा रही हैं बेटियां :  कंगना ने कहा कि देश में राष्ट्रपति के पद से लेकर खेतों में बेटियां ड्रोन उड़ा रही हैं, लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में नेतृत्व देने का काम कर रही हैं, लेकिन आज भी कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है। आपने देखा है कि अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली बेटियों को कांग्रेस क्या बोलती है? कांग्रेस ने मंडी की बेटियों के लिए जो भद्दी बातें कही हैं, वह मंडी का अपमान है, छोटी काशी का अपमान है, हिमाचल का अपमान है, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढगवार में 225 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की आधारशीला रखेंगे मुख्यमंत्री

बहुरेंगे दूध उत्पादकों और पशुपालकों के दिन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल एएम नाथ।  धर्मशाला, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 जनवरी (बृहस्पतिवार) को धर्मशाला के ढगवार में 225 करोड़ रूपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

592 लेक्चरर को शिक्षा विभाग का शो कॉज नोटिस… डिमोट करने की तैयारी

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 592 प्रवक्ता (स्कूल-न्यू) को डिमोट करने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार को इन सभी शिक्षकों को कारण बताओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई में तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, सीईओ रहे मुख्य अतिथि

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में आज से तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 19 मार्च तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं करीब 5 किलोमीटर के सफर में यात्रियों से किया संवाद

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जटेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानी। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंनें लोगों से सीधा...
Translate »
error: Content is protected !!