उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं करीब 5 किलोमीटर के सफर में यात्रियों से किया संवाद

by

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जटेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानी। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंनें लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उपमुख्यमंत्री कुटलैहड़ के पिपलू मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर वापस ऊना आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने काफिले को बीच में रोककर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा की।
उन्होंने बस का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले चालक से बस की स्थिति जानी। उन्होंने चालक से तकनीकी पहलुओं पर फीडबैक लिया। इसके पश्चात उन्होंने बस में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से विभिन्न समस्याएं जानी।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि हमीरपुर से आने वाली बस डोलू के बजाए पीपलू तक चलाई जाए। उपमुख्यमंत्री ने मौके से ही एचआरटीसी के अधिकारियों से फोन पर बात कर बस को पीपलू तक चलाने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से बिजली पानी और सड़क आदि की समस्याएं भी जानी।
यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी संवाद स्थापित किया और बस की समय सारणी आदि को लेकर बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

 देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मैडल जीतकर वंशिका ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास

ज्वालामुखी  : खेलों के प्रति जुनून और कठिन परिश्रम के बल पर हिमाचल की वंशिका गोस्वामी ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम गर्व से ऊंचा कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जगह-जगह भारी नुकसान, राहत का इंतजार कर रहे हैं लोग : जयराम ठाकुर

मणिमहेश यात्रा के आपदा स्थल तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, प्रभावितों से मिलकर जाना हाल प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर आपदा प्रवाहित क्षेत्र के राहत कार्य का लिया जायज़ा नेता प्रतिपक्ष ने चौरासी मंदिर में नवाया...
Translate »
error: Content is protected !!