घालुवाल में हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों से बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा जनकल्याण और विकास के अलावा सरकार का कोई एजेंडा नहीं

by

ऊना, 2 जून : प्रदेश सरकार का जनकल्याण और विकास के अलावा कोई एजेंडा नहीं है यह शब्द उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहे । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई गारंटियों और जनभावना के अनुरूप ही प्रदेश में कार्य किया जाएगा। वह हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि जन भावना के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी स्थानीय जन प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर कार्य को गति प्रदान करें। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधानसभा क्षेत्र के विकास को आगे बढाने के लिए सभी अधिकारी हर संभव प्रयास करंे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की कमियों और समस्याओं को उनके ध्यान में लाएं और इसको दूर करने के लिए सुझाव भी दें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से हरोली में स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कमियां जानी और उन्हें दूर करने के लिए उचित निर्देश जारी किए। विभिन्न स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाने, भवन निर्माण को पूरा करने और कर्मचारियों की तैनाती, एंबुलेंस उपलब्ध करवाने, नई पीएचसी की अधिसूचना जारी करने पर उपमुख्यमंत्री ने फीडबैक लिया। उन्होंने हरोली, पंजावर व दुलैहड़ अस्पताल को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के आदेश दिए।
इसी तरह बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बिजली की समस्या दूर करने और अनियमित्ताओं के मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर दिए गए। उन्होंने कृषि और पशु पालन विभाग के अधिकारियों को आवारा पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए निर्देश दिए। खेतों की बाड़बंदी करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ललड़ी और हरोली में पशु अस्पताल को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रमाणपत्रों से जुड़े मामले समयबद्ध तरीके से निपटाने को कहा। ट्यूबवैल और किसानों को ट्रेक्टर प्रदान करने के मामलों पर भी विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने पुलिस विभाग से नशे के मामलों से सख्ती से निपटने की बात कही। साथ ही स्थानीय नेताओं से अपील की कि किसी भी नशे तस्कर को बचाने की कोशिश न की जाए। मनरेगा के तहत बजट के प्रावधान और अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हरोली-उना पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गश्त बढ़ाई जाए ताकि शराबियों द्वारा फैलाई जा रही अव्यवस्था पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके। सहकारी विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न मामलों पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, वीरेंद्र मनकोटिया, जसपाल, चैधरी धर्म सिंह, सुभद्रा चैधरी, सुरेखा राणा, सुमन ठाकुर, सतीश बिट्टू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल के “अभिभाषण” के साथ हिमाचल विधानसभा से जानें “व्यवस्था परिवर्तन” के एक साल की “हाईलाइट”

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का पांचवां तथा वर्तमान सरकार का दूसरा बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल के विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने लॉटरी में जीते 1.5 करोड़, बदली किस्मत

मानसा: पंजाब के मानसा जिले की एक साधारण महिला की किस्मत अचानक बदल गई, जब उन्होंने पंजाब राज्य लॉटरी का पहला इनाम 1.5 करोड़ रुपए जीत लिया। वीरपाल कौर, जो सिलाई-कढ़ाई और खेती करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मित्र मंडल, मंत्रिमंडल पर भारी …मुख्यमंत्री न मंत्रियों की सुनते हैं, न अधिकारी मंत्रियों की : जयराम ठाकुर

मानसून में प्रशासनिक लापरवाही पर घेरा, जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता नवाही देवी मेला विधिवत रूप से शुरू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। सरकाघाट, 14 जून :  उपमण्डल सरकाघाट की ग्रांम पंचायत नवाही में माता नवाही देवी मेला पारंम्परिक शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया।  14 जून से 17 जून तक आयोजित होने वाले इस...
Translate »
error: Content is protected !!