कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय : आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला 13 मई को, संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी 8 मई को नामांकन भरेंगे

by

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय हो गई हैं। संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी आठ मई को पर्चा भरेंगे। नौ मई को खडूर साहिब से प्रत्याशी कुलबीर जीरा नामांकन भरेंगे।

वहीं दस तारीख को सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत चन्नी, यामिनी गोमर, डॉ़ अमर सिंह, अमरजीत कौर सहोके और जीत मोहिंदर सिद्धू अपना नामांकन भरेंगे। अमृतसर के प्रत्याशी गुरजीत औजला 11 मई को पर्चा भरेंगे। वहीं आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला 13 मई को अपना नामांकन करेंगे। लुधियाना से चुनाव लड़ रहे पार्टी के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नामांकन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनवाकर 16 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 19 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस ने अमनदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव इब्राहिम पुर, थाना गढ़शंकर की शिकायत के अनुसार उसे फर्जी वीजा लगवाकर विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 20...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा की 17 जिला कार्यक्रणियां घोषित, जल्द आएगी प्रदेश की टीम : बिंदल

हिमाचल में जिला स्तर पर बने 874 सदस्य एवं पदाधिकारी जिसमें महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी 258 500 सांसदों वाली कांग्रेस आज सिमट कर रह गई एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश...
article-image
पंजाब

विश्व पुलिस एवं फायर खेलों में देश व राष्ट्र का नाम रोशन करने वाली बेटी रजनी ने श्री खुरालगढ़ साहिब में टेका माथा 

बेटी रजनी ने हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया – संत सुरिंदर दास – -सरकार को उसका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उसे अच्छे पद पर पदोन्नत करना चाहिए – संत हरबंस...
Translate »
error: Content is protected !!