कांग्रेस का किला ध्वस्त : 58,691 वोटों से आप के सुशील रिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराया, शिरोमणी अकाली दल बसपा रहे थर्ड तो भाजपा चौथे नंबर पर

by

जालंधर : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का किला ध्वस्त करते जालंधर लोकसभा सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी को 58,691 वोटों से हरा दिया। जालंधर लोक सभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को हुई थी।
पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। 2014 और 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी के पति संतोख सिंह चौधरी यहां से चुनाव जीते। हालांकि उनके निधन के बाद कांग्रेस सीट गंवा बैठी।
58,961 वोटों से शानदार जीत : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू ने 3,02,279 वोट लेकर जीत दर्ज की और कांग्रेस की प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को 2,43,588 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रही।
इसके इलावा शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी डॉ. सुखविंदर सुखी 1,58,445 बोट लेकर तीसरे नंबर पर और भाजपा के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल 1,34,800 बोट लेकर चौथे स्थान पर रहै।
शिअद अमृतसर के प्रत्याशी गुरजंट सिंह 20354 बोते लेकर पांचवें नंबर रहे। नोटा का बटन 6656 ने दबाया, जिम्मे 5 वोट पोस्टल बैलेट के जरिए पड़े। जिससे साफ हो गया कि 5 कर्मचारियों ने भी राजनीतिक पार्टीयों से नाराजगी जताई। इस उपचुनाव में खास बात रही कि अजाद उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 4599 वोट पड़े और वह सातवें स्थान लर रहे।

आप को करतारपुर व वेस्ट से सबसे ज्यादा लीड और जालंधर नार्थ व सेंट्रल से मिली हार :
विधानसभा सीटों के लिहाज से देखा जा तो आम आदमी पार्टीके प्रत्याशी सुशील रिंकू को करतारपुर से सबसे ज्यादा 13890 की लीड मिली। जालंधर वेस्ट से 9500 की लीड मिली, आदमपुर से 8960, फिल्लौर और जालंधर कैंट से 7 हजार, नकोदर से 5211 और शाहकोट से 273 की लीड मिली। जबकि जालंधर सेंट्रल से आप को 543 और नॉर्थ से 1259 वोटें कम मिली।
आप प्रत्याशी सुशील रिंकू को मिले 34.05% वोट : आप प्रत्याशी सुशील रिंकू को मिले 34.05% वोट, कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को 27.44%, शिअद बसपा के प्रत्याशी डॉ. सुखविंदर सुखी को 17.85%, भाजपा के प्रत्याशी इंदर इक़बाल सिंह अटवाल को 15.19% वोट पड़े। नोटा का बटन 0.75% ने दबाया तो नीटू शटरा वालो के पक्ष में आये 0.52% वोटर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या : कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर

सुंदरनग: 11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के करसोग से कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मस्त राम करसोग विधानसभा से 2 बार...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की छात्राओं के घटनाक्रम पर डीटीएफ का कड़ा विरोध

आरोपी व्यक्तियों को सजा दिए जाने की मांग गढ़शंकर : डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की छात्राओं की वीडियो वायरल करने के घटनाक्रम की सख्त निंदा की है। डीटीएफ के प्रदेश...
article-image
पंजाब

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी वोटर सूचियां तैयार करने का प्रोग्राम जारी : 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी वोटरों की रजिस्ट्रेशन- DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 10 अक्टूबर:   चीफ कमिश्नर, गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव हलकों में वोटर सूचियों की तैयारी संबंधी शेड्यूल जारी किया गया है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई व्यापक चर्चा : मार्च से जून 2025 की अवधि के लिए लगभग 3.61 करोड़ रुपये के आय-व्यय अनुमोदन को दी मंजूरी

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की। बैठक में कुटलैहड़ के विधायक विवेक...
Translate »
error: Content is protected !!