कांग्रेस की टिकट आवेदकों से की सीधी बात : स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार को शिमला और किन्नौर के 10 चुनाव क्षेत्र के आवेदकों से

by

शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार को शिमला और किन्नौर के 10 चुनाव क्षेत्र के टिकट आवेदकों से सीधी बात की। राजीव भवन शिमला पहुंचे टिकट के सभी दावेदारों ने अपना-अपना पक्ष स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा। गौरतलब है कि 15 सितम्बर को स्क्रीनिंग कमेटी बैठक होनी है। इसमें प्रदेश इलेक्शन कमेटी द्वारा टिकट के लिए भेजे गए नामों पर चर्चा और धीरज गुर्जर व उमंग सिंघर की रिपोर्ट पर मंथन होगा। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद 68 चुनाव क्षेत्रों से टिकट के दावेदारों का प्रस्तावित पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।
इस दौरान ठियोग विधानसभा क्षेत्र खूब चर्चा में रहा क्योंकि प्रदेश इलैक्शन कमेटी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का टिकट के लिए सिंगल नाम भेजने का प्रस्ताव पास किया था, लेकिन बाद में तीन से चार नाम पैनल में भेजे गए हैं। ठियोग से कुलदीप राठौर ने टिकट के लिए आवेदन कर रखा है लेकिन एक धड़ा भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुई इंदू वर्मा, दूसरा धड़ा दीपक राठौर के लिए टिकट की पैरवी कर रहा है।

इसी तरह शिमला शहरी सीट को लेकर भी राजीव भवन में सियासी माहौल गर्म रहा। सूत्र बताते है कि यशवंत छाजटा, नरेश चौहान जितेंद्र चौधरी समेत अन्य दो अन्य आवेदक एक साथ उमंग सिंघार से मिले और उनमें से किसी एक को टिकट देने की वकालत की। हरीश जनारठा भी अपने समर्थकों के साथ उमंग सिंघार से मिले। उन्होंने भी टिकट के लिए अपना पक्ष रखा है। इसी तरह चौपाल, रामपुर, रोहड़ू, शिमला ग्रामीण, कसुम्प्टी और किन्नौर के टिकट दावेदारों ने भी अपना-अपना पक्ष स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा।
10 सितम्बर को 15 चुनाव क्षेत्रों के टिकट दावेदारों की नानी जाएगी मन की बात :
शिमला, किन्नौर, सोलन और सिरमौर जिला के चुनाव क्षेत्रों के बाद कल यानी 10 सितम्बर को मंडी संसदीय क्षेत्र के करसोग, सुंदरनगर, नाचन, सराज, दरंग, मंडी, जोगेंद्रनगर, बल्ह और सरकाघाट के टिकट दावेदारों के साथ स्क्रीनिंग कमेटी बैठकें करेगी। रविवार को मंडी लोकसभा क्षेत्र के ही भरमौर, लाहौल स्पीति, मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी के टिकट दावेदारों से बैठक होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता अभियान “अपराजिता मैं चम्बा की” के तहत एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन

एएम नाथ (भरमौर) : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर जिला चम्बा के सौजन्य से जिला प्रशासन चंबा द्बारा मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता अभियान “अपराजिता मैं चम्बा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी ….498A के दायरे पर कही बड़ी बात

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के कानूनी अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम बात कही है. अदालत ने साफ किया कि किसी महिला को केवल इसलिए कानून की सुरक्षा से बाहर नहीं...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

दो लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर, जा रहे थे मनाली : निर्माणाधीन पुल के सरियों पर जा गिरी कार

मनाली :    चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत...
Translate »
error: Content is protected !!