कांग्रेस की नौटंकी केवल हाईकमान को खुश करने के लिए : जयराम ठाकुर

by

जी-राम-जी’ में हिमाचल को मिलता रहेगा 90:10 में केंद्रीय अनुदान

मुख्यमंत्री को सिर्फ अपने मित्रों के काम करने में ही दिलचस्पी

शिमला के माल रोड की सैर से ही खुश, जनता के दुःख दर्द सुनने का नहीं है समय

बोले, सिरमौर बस हादसा स्थल और अर्की अग्निकांड ने दिखाई मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता

एएम नाथ। ​शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने योजनाओं के नाम और स्वरूप को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को ‘महज एक नौटंकी’ करार देते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता केवल अपने दिल्ली स्थित हाईकमान की नजरों में बने रहने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि इन नेताओं को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी ‘जी-राम-जी’ योजना की जमीनी हकीकत और तथ्यों की जानकारी तक नहीं है।
​जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली मदद पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के हितों की रक्षा के लिए केंद्र पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जनता के बीच यह भ्रम फैलाना बंद करें कि प्रदेश को मिलने वाली मदद में कटौती हुई है। हिमाचल को पूर्ववत 90:10 के अनुपात में ही केंद्रीय सहायता मिलती रहेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल विरोध की राजनीति कर रहे हैं, जबकि उन्हें यह भी मालूम नहीं है कि
विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी ‘जी-राम-जी’ में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
​मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह बताना चाहिए कि क्या मनरेगा का नाम पहले नरेगा नहीं था? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार योजनाओं में पारदर्शिता लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक बदलाव कर रही है ताकि जनता को सीधा और अधिक लाभ मिल सके। इन सुधारों से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और पात्र लोगों को उनका हक मिलेगा।
​प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता जनता को गुमराह करना छोड़ें और अपने राज्य के बिगड़ते हालातों पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगें। उन्होंने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में विकास के काम पूरी तरह ठप पड़े हैं। मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के पास जनता का दर्द सुनने का समय नहीं है।
​उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सिरमौर में हुए दर्दनाक बस हादसे और अर्की में हुए भयंकर अग्निकांड, जिसमें लोग जिंदा जल गए, जैसी घटनाओं के बाद भी मुख्यमंत्री मौके पर नहीं गए। यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार को जनता के दुख-दर्द से कोई संवेदना नहीं है। ठाकुर ने कड़े शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ अपने मित्रों के काम करने में दिलचस्पी है और वे शिमला के माल रोड की सैर से ही खुश हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज शेष हिमाचल की जनता विकास न होने और सरकार की बेरुखी से त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के पास प्रदेश की समस्याओं को सुलझाने के लिए समय नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि वे केंद्र पर झूठे आरोप लगाने के बजाय अपनी सरकार की विफलताओं का आत्मचिंतन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर CM सुखविंदर सुक्खू की प्रतिक्रिया, बोले- भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां सभी धर्मों का सम्मान है. भावना में बहकर किसी तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां सभी धर्मों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्देयां और मशोबरा के मतदान केन्द्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने किया निरीक्षण

शिमला, 04 नवम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज 62-कसुम्पटी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्देयां एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के मतदान केन्द्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटोकॉल तोड़ते हुए : प्रधानमंत्री मोदी ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में संबोधन के बाद रैली से लौटते समय पीएम का काफिला अचानक रोककर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए राजगढ़ रोड पर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में मरीजों को मिल रही विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी सुविधा : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला ; मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में 28.44 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित उच्च स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!