कांग्रेस की लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार : 290 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, 10 राज्यों में अकेले अपने दम पर जबकि 9 राज्यों में गठबंधन में लड़ने की रणनीति

by

नई दिल्ली :   आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान कांग्रेस की गठबंधन समिति की आंतरिक बैठक की गई, जिसमें पार्टी ने मजबूत 290 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। साथ ही इन सीटों पर उम्मीदवारों की चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दी गई है। पार्टी के आंतरिक सूत्रों के मुताबिक पार्टी के देशभर में कांग्रेस की परंपरागत मजबूत सीटों पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कांग्रेस पार्टी लगभग 290 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना चाहती है. जबकि लगभग 100 सीट सहयोगी दलों के साथ लड़ना चाहती है।  कांग्रेस पार्टी इस उम्मीद में है कि गठबंधन में उसे करीब 100 सीटें मिलेंगी। यानी की कांग्रेस पार्टी कुल 390 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है।  290 परंपरागत सीटों के अलावा बाकी सीटों पर भी उम्मीदवार चयन में तेजी लाने पर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस 10 राज्यों में अकेले अपने दम पर जबकि 9 राज्यों में गठबंधन में लड़ने की रणनीति बना रही है। गुजरात, हरियाणा, असम, आंध्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना,हिमाचल, कर्नाटक, केरल,राजस्थान,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और ओडिशा में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है। बाकी सीटों पर संभावित गठबंधन दलों के साथ लड़ने की रणनीति है।  कांग्रेस दिल्ली में 5, बिहार में 9 से 10, पंजाब में 8 से 9, तमिलनाडू में 9 से 11, यूपी में 10 से 15 सीट, पश्चिम बंगाल में 3 से 5, कश्मीर में 3, झारखंड में 9 और महाराष्ट्र में 24 से 26 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह मर्डर है – कोई महिला निर्वस्त्र होकर सुसाइड नहीं करेगी : हाई कोर्ट ने पति की सजा रखी बरकरार

केरल हाईकोर्ट में एक मामला सामने आया, जहां एक महिला की बॉडी निर्वस्त्र लटकी हुई मिली थी. इस केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा, कोई महिला निर्वस्त्र होकर सुसाइड नहीं करेगी,...
article-image
पंजाब

मिड-डे मील वर्करों की आनंदपुर साहिब रैली में गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

गढ़शंकर ,3 सितंबर । गढ़शंकर के यूनियन नेता बलविंदर कौर व कमलजीत कौर की अगुवाई मिड डे मील वर्कर्स ने शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों दुआरा अपनी मांगों को लेकर...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर 8 मार्च को घेरेंगे पंजाब विधानसभा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने ने वायदे चार साल बाद भी ज्यों के त्यों : लखविंदर कौर नवांशहर

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन पंजाब (CITU) ने 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस पर पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी। यह जानकारी देते हुए जिला शहीद भगत सिंह की जिला जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर...
Translate »
error: Content is protected !!