जिला के सभी विकास खण्डों में 590 करोड़ 92 लाख रुपये की शैल्फों को पारित : जिला परिषद बैठक में सभी एसडीएम हो उपस्थित – चन्द्र प्रभा नेगी

by

शिमला 21 नवंबर – जिला परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रभा नेगी की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा के अंतर्गत जिला के सभी विकास खण्डों में 590 करोड़ 92 लाख रुपये की शैल्फों को पारित किया गया वहीं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 4 करोड़ 96 लाख रुपये की शैल्फों को भी पारित किया गया।
चन्द्र प्रभा नेगी ने अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा को जिला परिषद की बैठक में सभी उपमण्डलाधिकारियों (ना.) एवं कार्यालय अध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जिला में चल रही विकासात्मक कार्यों की वास्तविक स्थिति का सदस्यों को पता चल सके। उन्होंने अनुपस्थित कार्यालय अध्यक्षों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
आज की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 16 प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त गत बैठक में सदस्यों द्वारा रखे गए लगभग 42 प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उपायुक्त कार्यालय, पर्यटन विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन, लोक निर्माण, पंचायती राज, पुलिस, हिमफैड, विद्युत, हिमुडा, एचआरटीसी, चिकित्सा विभाग तथा प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दे शामिल थे।
इस अवसर पर वर्तमान बैठक में रखे गए 15 प्रश्नों एवं गत बैठक में रखे गए लगभग 20 प्रश्नों पर संबंधित विभागों के कार्यालय अध्यक्षों ने विस्तृत जानकारी दी और उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया।
चन्द्र प्रभा नेगी ने जिला परिषद सदस्यों द्वारा रखे गए प्रस्तावों एवं प्रश्नांे को निपटाने के लिए कार्यालय अध्यक्षों से तुरन्त कार्यवाही करने एवं उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों को प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण किया जाना आपेक्षित है, जिसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में बात कर इन मामलों को पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे।
चन्द्र प्रभा नेगी ने कहा कि हम सभी की जवाबदेही अपने क्षेत्र के लोगों के प्रति रहती है। इस संदर्भ में जिला परिषद की बैठक में रखे गए प्रस्ताव एवं प्रश्नांे की प्रगति के संदर्भ में मासिक आधार पर अतिरिक्त उपायुक्त के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त को जिला परिषद के सदस्यों द्वारा विकासात्मक कार्यों के लिए खर्च न हुई वितरित राशि का पूरा विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए ताकि उन पैसों को अन्य विकासात्मक कार्यों पर खर्च किया जा सके।
उन्होंने गत दिनों आई आपदा के दौरान लोगों को समय पर राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों और राहत कार्यों के लिए सरकार का धन्यवाद किया।
अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने जिला परिषद की अगली बैठक में सभी उपमण्डलाधिकारियों (ना.) एवं अन्य कार्यालय अध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर की गई चर्चा एवं निर्देशों पर अवश्य रुप से उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ताकि जिला के लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका, जिला परिषद के सदस्यगण, पंचायत समिति के अध्यक्ष, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी यशपाल शर्मा एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सज गई अर्थी – बनना था दुल्हन : मोहाली हादसे में मारी गई लड़की के मंगेतर की आपबीती- मलबे से दो शव निकाले जा चुके – 15 से 20 लोगों के दबे होने की आशंका

 एएम नाथ।  मोहाली : मोहाली जिले में शनिवार शाम करीब 5 मंजिला इमारत ढह गई। इमारत ऐसे ढह गई मानो भूकंप आ गया हो। पंजाब पुलिस ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर पूरी रात बचाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर में व्यवस्था की मजबूती को फील्ड में उतरे डीसी–एसपी

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 नवंबर. जिला मुख्यालय ऊना में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। जिलाधीश ऊना जतिन लाल और एसपी अमित यादव पुलिस तथा नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र में सड़क विस्तार को 200 करोड़ की 144 परियोजनाएं प्रस्तावित : कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया ने रताड़ी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण एवं परिसर विस्तार का किया शिलान्यास कबीर जयंती की दी शुभकामनाएं एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी...
Translate »
error: Content is protected !!