कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने अपने खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की अर्जी के साथ अदालत का किया रुख

by
चंडीगढ़, 15 अप्रैल :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख किया।
उनके उस बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ”पंजाब में 50 बम पहुंच गए हैं”।
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाजवा से ”पंजाब में 50 बम पहुंच जाने” संबंधी उनके दावे को लेकर पूछताछ किये जाने बाद उन पर देश की संप्रभुता और एकता को खतरे में डालने वाली भ्रामक जानकारी देने समेत कई आरोप लगाए गए हैं।  कांग्रेस नेता के वकील ए़ पी. एस. देओल ने कहा कि प्राथमिकी रद्द करने के लिए याचिका दायर की गई है और इसे बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता देओल ने कहा कि बाजवा के खिलाफ आरोप निराधार हैं।
बाजवा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 197(1)(डी) (देश की संप्रभुता और एकता को खतरे में डालने वाली गलत एवं भ्रामक सूचना) तथा 353(2) (दुश्मनी और नफरत या दुर्भावना पैदा करने के इरादे से गलत बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मोहाली के साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज किया गया है। एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में बाजवा ने दावा किया था, ”मुझे पता चला है कि पंजाब में 50 बम पहुंच चुके हैं। इनमें से 18 फट चुके हैं, 32 अभी फटने बाकी हैं।” पंजाब पुलिस की एक टीम ने रविवार को बाजवा के आवास का दौरा किया और उनके बयान के स्रोत के बारे में पूछताछ की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 पशुओं की डेयरी से कमा रहे प्रतिमाह 60 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा : डेयरी व्यवसाय ने बदली चुरूडू के विजय कुमार की किस्मत

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  ऊना, 20 नवम्बर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाना किसी भी सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
पंजाब

50% वाला वो फार्मूला : जो हर चुनाव में बीजेपी-एनडीए को देता है बंपर जीत…तेजस्‍वी की श‍िकस्‍त देख ममता-अख‍िलेश भी टेंशन में

बीजेपी को लोग चुनावी मशीन कहते हैं, जो कभी बंद नहीं होती. बात कुछ हद तक सच भी लगती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाइन बोलते हैं, और पूरी की पूरी पार्टी उसे पूरा...
article-image
पंजाब

सब्जी मंडी गढ़शंकर में मार्केट फीस, लाईसैसों में भ्रष्टाचार व फंडज के दुरपयोग के आरोप लगाते काहन चंद ने उपाध्यक्ष पद से दिया अस्तीफा

गढ़शंकर: सब्जी मंडी एसोसिएशन गढ़शंकर के उपाध्यक्ष काहन चंद ने सब्जी मंडी गढ़शंकर में बड़े स्त्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपने पद से अस्तीफा दे दिया। काहन चंद के मुताविक मेरे दुारा...
article-image
पंजाब

10 किलो 200 ग्राम डोडे/चूरा पोस्त बरामद : हरमनदीप उर्फ नवी से

गढ़शंकर, 15 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस को नशा तस्करी को लेकर कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उप पुलिस कप्तान दलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!