50% वाला वो फार्मूला : जो हर चुनाव में बीजेपी-एनडीए को देता है बंपर जीत…तेजस्‍वी की श‍िकस्‍त देख ममता-अख‍िलेश भी टेंशन में

by

बीजेपी को लोग चुनावी मशीन कहते हैं, जो कभी बंद नहीं होती. बात कुछ हद तक सच भी लगती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाइन बोलते हैं, और पूरी की पूरी पार्टी उसे पूरा करने में जुट जाती है, तभी बिहार जैसे नतीजे आते हैं।

आप याद कीजिए, 18 जुलाई 2023 का पीएम मोदी का वो बयान जो उन्‍होंने एनडीए के सहयोगियों की मीटिंग में दिया था. पीएम मोदी ने कहा था, हमें 50% वोट शेयर का टारगेट हास‍िल करना होगा. फ‍िर यही बात, उन्‍होंने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों के दौरान कही, और पूरी पार्टी इसके पीछे लग गई. नतीजा सबके सामने है. बिहार में यही कमाल नजर आता है. और यह ममता बनर्जी, अख‍िलेश यादव की टेंशन बढ़ाने वाला है।

बिहार चुनाव के अब तक आए नतीजों को देखें तो बीजेपी को लगभग 21%, जेडीयू को लगभग 19%, एलजेपी को 5% और अन्‍य सहयोग‍ियों को लगभग 7 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. अगर इन सबको जोड़ दें तो एनडीए का वोट प्रत‍िशत 50 फीसदी को पार कर जाता है. एनडीए की बंपर जीत का असली फार्मूला यही है. आपको यकीन न हो तो पिछले चुनावों को देख लीजिए।

जहां 50% वोट, वहीं बंपर जीत : 

  • महाराष्‍ट्र व‍िधानसभा चुनाव में एनडीए ने 49.75% वोट शेयर हास‍िल कर धमाकेदार जीत दर्ज की थी. एनडीए ने क्‍लीनस्‍वीप करते हुए 230 सीटें अपने नाम कर ली थीं।
  • द‍िल्‍ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47.15% वोट हास‍िल कर सबको चौंका द‍िया था. पॉपुलर मानी जाने वाली आम आदमी पार्टी सरकार को एक झटके में बीजेपी ने विदाई का रास्‍ता दिखा दिया था।
  • मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी का वोट शेयर लगभग 48.62% फीसदी रहा और बीजेपी ने क्‍लीनस्‍वीप क‍िया. बीजेपी को 163 सीटें मिलीं. इस चुनाव में बीजेपी ने अपने वोट शेयर में 8 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी की थी।
  • छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में BJP का वोट शेयर 46.27% रहा. बीजेपी ने 54 सीटें जीतीं. वोट प्रतिशत और सीटों के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत रही।
  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 41.70% रहा. वोट शेयर में 2.41% की वृद्धि दर्ज की गई. 115 सीटों के साथ धमाकेदार जीत दर्ज की. 2018 में बीजेपी के पास 73 सीटें थीं।

आधे वोट मतलब दो तिहाई सीटें अपनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है क‍ि अगर हम 50 फीसदी वोट शेयर हास‍िल कर लेते हैं तो दो त‍िहाई सीटें अपनी झोली में डाली जा सकती हैं. नतीजें इस बात की तस्‍दीक भी करते हैं. इस मिशन को पूरा करने के ल‍िए बीजेपी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. बिहार का ही उदाहरण लें तो अलग अलग जातीय समूहों का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व करने वाली पार्टियों को अपने साथ ल‍िया और एक बड़ा वोट बैंक बना ल‍िया. वोट शेयर बढ़ाने का मतलब था सिर्फ बीजेपी वोट नहीं बल्कि गठबंधन में सहयोगियों के वोट जोड़ना. एनडीए-गठबंधन ने पुराने मतदाताओं, नए मतदाताओं और लाभ‍ार्थियों को जोड़ने की कोशिश की. युवा-महिला-ग्रामीण वोटर्स पर फोकस बढ़ा. राज्य-स्तरीय अभियानों में बूथ-स्तरीय मैपिंग, सोशल मीडिया-प्रचार और योजनाओं की लिस्टिंग की. इसल‍िए इसे राजनीत‍िक परिवर्तन के एक मॉडल के रूप में अपनाया और नतीजा सबके सामने है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

500 ग्राम हेरोइन बरामद : 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को दो साथियों सहित पुलिस ने तरनतारन से किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब पुलिस में 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अपनी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं से हो सकती, सभ्य तथा शिक्षित समाज की रचना : पूर्व सांसद खन्ना 

होशियारपुर 17  अक्टूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलते हुए हम सभ्य तथा...
article-image
पंजाब

22 करोड़ 65 लाख रुपये लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के विकास के लिए मिले ; होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए फंड्स की की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी:-सांसद राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर: 15वें वित्त आयोग ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र को 22 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि जारी की है। इस राशि का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में बुनियादी...
article-image
पंजाब

13वां विशाल भंडारा 30 जून से आरंभ करने की घोषणा : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की हुई विशेष बैठक

गढ़शंकर! – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्र निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां...
Translate »
error: Content is protected !!