पंजाबी सिंगर हसन खान गिरफ्तार : धोखाधड़ी और यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने लिया हिरासत में

by

फगवाड़ा :  पंजाबी सिंगर हसन मानक उर्फ हसन खान को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी युवती से शादी कर धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और धोखा दिया। फगवाड़ा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, और इस मामले की जांच कर रही है।

यह गिरफ्तारी इंग्लैंड में बसे हसन खान के परिवार के एक सदस्य द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हुई. शिकायत के अनुसार, हसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा करके लाखों रुपये की ठगी की. इसके अलावा, हसन की पहली पत्नी परविंदर कौर ने भी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि हसन ने धोखे से दूसरी शादी की और उसके सोने के गहने छीन लिए. पुलिस ने इन शिकायतों के बाद 30 मई 2025 को धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पहली पत्नी का आरोप :  हसन मानक की पहली पत्नी परविंदर कौर ने कुछ महीने पहले फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि गायक ने धोखे से दूसरी शादी कर ली और उनके सोने के गहने हड़प लिए. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर हसन के खिलाफ मामला दर्ज किया, औरपुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए हसन को गिरफ्तार किया।

दूसरी पत्नी के परिवार का आरोप :  हसन की दूसरी पत्नी के परिवार ने भी शिकायत में कहा कि हसन ने खुद को एक प्रसिद्ध सिंगर और सेलिब्रिटी बताकर पीड़िता का विश्वास जीता. हालांकि, हसन पहले से शादीशुदा था और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज था. पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने बिना परिवार की जानकारी के शादी की तैयारी पूरी की और सब कुछ पीड़िता के खर्चे पर किया।

शिकायत के अनुसार, शादी के लिए करीब 22 से 25 लाख रुपये खर्च किए गए, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, महंगे गिफ्ट्स और शादी का समारोह शामिल था. बंगा स्थित एक पैलेस में शादी की रस्में पूरी हुईं, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए इसे अवैध घोषित कर दिया. इसके बाद, आरोपी ने दबाव डालकर पीड़िता से ‘लिव-इन रिलेशन’ का बयान दिलवाया और उसे मोगा ले जाकर शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता से चोरी और धमकी का आरोप :  शिकायत के अनुसार, हसन ने पीड़िता से धमकी दी और उसे भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया. एयरपोर्ट जाते समय आरोपी ने पीड़िता के पर्स से 1,800 पाउंड भी चुरा लिए. इंग्लैंड में पीड़िता और उसके परिवार ने पूरी तरह से टूटकर फगवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।

पुलिस ने हसन खान और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया :  पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने पूरी साजिश रची और शादी की फोटो और वीडियो तक देने से मना कर दिया ताकि कोई सबूत न रहे. पुलिस ने हसन खान, उसके पिता, मां, भाई और एक अन्य आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिरासत में भेजा गया आरोपी :  फगवाड़ा पुलिस ने पंजाबी सिंगर हसन खान को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में कोर्ट में पेश किया गया. थाना सिटी की प्रभारी ऊषा रानी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि 30 मई 2025 को गायक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. उसे आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

National Lok Adalat on May 10 –

Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 6/Daljeet Ajnoha : Following the directions of National Legal Services Authority and Member Secretary of the Punjab State Legal Services Authority, the local District and Sessions Judge Priya Sood...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साबुन उद्योग से संबंधित बाहनों व ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर लगाया अनिशचितकालीन के लिए धरना : लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने की घोषणा 15 दिन में हमारी मागों का समधान नहीं हुया तो हिमाचल में लगे साबुन उद्योग के गेट पर लगाएगे धरना गढ़शंकर: पंजाब से स्टे हिमाचल...
article-image
पंजाब

जेल गार्ड ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या, खुद भी की खुदकुशी

गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। जहां जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में...
article-image
पंजाब

शिअद को बड़ा झटका : पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का बेटा और IAS बहू BJP में शामिल : मुख्यमंत्री मान ने अपने ट्वीट में कहा इस्तीफा पंजाब सरकार ने अभी तक मंजूर नहीं किया

नई दिल्ली:   शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे सिकंदर सिंह मलूका की बहू पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले दिनों भाजपा में जॉइन...
Translate »
error: Content is protected !!