कांग्रेस के हाईकमान का बहुत आभारी हूं। जालंधर की सेवा करना सौभाग्य की बात : चरणजीत सिंह चन्नी

by

जालंधर : लोक सभा के लिए कांग्रेस ने रविवार को पंजाब की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद चन्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुझे जालंधर से लोकसभा का टिकट देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हाईकमान का बहुत आभारी हूं। जालंधर की सेवा करना सौभाग्य की बात है।
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने लिखा, “जालंधर वालों मैं तुम्हारे यहां सुदामा बनकर आ रहा हूं, आशा करता हूं कि तुम मुझे भगवान श्रीकृष्ण की तरह नवाजोगे।

जालंधर सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला : पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट इस बार हॉट सीट बनी हुई है। यहां मुकाबला भी कड़ा होने वाला है. दरअसल, आम आदमी पार्टी की तरफ से इस सीट पर सुशील कुमार रिंकु को टिकट दिया गया था। लेकिन, टिकट मिलने के बाद सुशील कुमार रिंकु बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें जालंधर से ही टिकट दिया। वहीं रविवार को ही शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आम आदमी पार्टी पवन कुमार टीनू को जालंधर से टिकट दे सकती है। वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से टिकट दिया गया है। इससे इस सीट पर मुकाबला कड़ा और दिलचस्प हो गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जयपाल भुल्लर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, 3 किलोग्राम हेरोइन व 2 पिस्तौल बरामद

जालंधर :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जयपाल भुल्लर गैंग के 1 सहयोगी को गिरफ्तार कर उनसे 3 किलोग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल बरामद की है। पुलिस के जांच से पता चला है कि रैकेट...
article-image
पंजाब

हमारा स्वास्थ्य पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर :  विश्व भर में स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत 1950 में डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई थी। जिसका मुख्य मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। सीनियर मैडिकल...
article-image
पंजाब

Baba Bal Ji Urges Devotees

Hośhiārapur/ Daljeet Ajnoha/July 4 : Revered saint Baba Bal Ji of Shri Radha Krishna Temple, Kotla Kalan (Una, Himachal Pradesh), visited the Sant Baba Narayan Das ji blind school in Mahilpur today, urging devotees...
article-image
पंजाब

14 आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे : श्रीगंगानगर में मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोपियों पर पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : श्रीगंगानगर में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर श्रीगंगानगर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 14...
Translate »
error: Content is protected !!