कांग्रेस जल्द ही अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी : भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए – रजनीश किमटा

by

एएम नाथ :  शिमला, 23 अप्रैल :  प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि पार्टी जल्द ही अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में अंतिम चरण में चुनाव होने है।

सात मई से प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रदेश के चुनाव प्रचार में उतरेंगे।  उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रचार प्रसार का सारा खाका तैयार कर लिया है। शिमला व मण्डी संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी व विक्रमादित्य सिंह ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी नेता,मंत्री भी प्रदेश के दौरे पर जाकर सभाओं को सम्बोधित करेंगे। किमटा ने कहा कि पार्टी से निष्कासित नेताओ की घर वापसी का कोई भी फैंसला केंद्रीय आलाकमान ही करता है। उन्होंने कहा कि पच्छाद के पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर के घर वापसी का मामला केंद्रीय आलाकमान के पास अभी भी लंबित पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुसाफिर ने पार्टी में शामिल होने के लिये बिनाशर्त गुहार लगाई है, चूंकि यह पूरा मामला अनुशासन समिति की अनुशंसा से केंद्रीय आलाकमान के पास गया है और जल्द ही इस पर गुण दोष के आधार पर कोई निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी उन्हें पार्टी में शामिल करने की अनुशंसा की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के भट्टाकुफर में एक पांच मंजिला भवन जमींदोज

एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला में बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह शिमला के भट्टाकुफर स्थित माठू कॉलोनी में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से शिमला वाया ऊना- कीरतपुर- बिलासपुर एसी बस सेवा शुरू : बस को शिमला के लिए चंबा से रात्रि 9:00 बजे किया जा रहा रवाना

चंबा ,5 दिसंबर : क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम शुगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोगों की सुविधा के दृष्टिगत निगम ने 1 दिसंबर से रात्रि 9:00 बजे चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उम्मीदवारों की घोषणा नामांकन दाखिल करने से 48 घण्टे या एक हफ्ता पहले होगी : चार सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी – सीएम सुक्खू

एएम नाथ ।शिमला : लोकसभा की चार सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी। पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को इस बार दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा आज से शुरू : पहला जत्था डीसी कुल्लू ने रवाना किया

एएम नाथ।  कुल्लू  :  श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर आज यानि रविवार से शुरू हो गई है। आज से 27 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा के शुभारंभ के लिए पिछले कल 13...
Translate »
error: Content is protected !!