कांग्रेस नेता के घर पर फायरिंग:रात को विदेशी नंबर से कॉल आई, जान से मारने की धमकी

by

गुरदासपुर : बुधवार रात को शहर के वार्ड 25 में रहने वाले कांग्रेस के हलका यूथ प्रधान नकुल महाजन के घर के बाहर स्कूटी पर आए 2 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। हालांकि, घटना का पता सुबह चला। सूचना मिलने पर कांग्रेस के जिला यूथ प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना सिटी की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की कार्रवाई शुरू की। नकुल महाजन ने पुलिस को बताया है कि उन्हें रात को फोन पर धमकी भरी कॉल भी आई थी। पुलिस जांच के दौरान सुबह करीब 11 बजे उसी विदेशी नंबर से फिर कॉल आई। उस पर धमकी देने वाले ने कहा, “तुम अभी जिंदा हो।”
फायरिंग करने की घटना CCTV में भी कैद हुई है, जिसमें नकाबपोश युवक घर के गेट पर लगातार गोलियां चलाता दिख रहा है। गौरतलब है कि नकुल महाजन हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के बेहद करीबी हैं।
नकुल महाजन ने बताया कि वह रात को परिवार सहित घर में सोए थे। रात करीब 10 बजे उनके घर के बाहर 2 अज्ञात लोग स्कूटी पर आए, जिन्होंने उनके घर पर करीब 5 फायर किए। इसके बाद वे अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। नकुल का कहना है कि जब फायरिंग की आवाज आ रही थीं तो उन्होंने सोचा कि कोई आतिशबाजी कर रहा है, जिस कारण उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। हालांकि, रात करीब 2 बजे उन्हें विदेशी नंबर से एक कॉल आई, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
घर के गेट और छत पर लगीं गोलियां सुबह जब वह घर के बाहर आए तो देखा कि गली में गोलियों के 5 खोल पड़े थे। गोलियां घर के गेट और छत पर लगी हुई थीं। नकुल ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, जिला यूथ प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना मिलने के 2 घंटे बाद तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि, थाना सिटी से घटनास्थल का रास्ता 2 मिनट का लगता है। शहर में कानून व्यवस्था नहीं है। शहर में बेखौफ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है।

आक्रोश में लोगों ने की नारेबाजी : पुलिस प्रशासन की ओर से गंभीरता से कार्रवाई न करने के चलते आक्रोश में आए मोहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एडवोकेट पाहड़ा ने कहा कि पुलिस से इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है। शरारती तत्व ऐसी घटनाओं को आराम से अंजाम देकर फरार हो रहे हैं।
इसी बयानबाजी के बीच जब पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी, तो उसी समय रात में जिस विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी, उसी नंबर से फिर कॉल आई। इस बार नकुल कॉल को स्पीकर पर डालकर पुलिस जांच अधिकारी के सामने बात कर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

24 घंटे में खोजा चिल्ड्रन होम से गए दोनों बच्चों को जिला पुलिस ने , चिल्ड्रन होम के किया हवाले: एसएसपी

होशियारपुर: एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि होशियारपुर के राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम से 31 मई को गए दो बच्चों को जिला पुलिस ने तकनीकी व प्रोफेशल तरीके से जांच कर...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल, फ्रंट आफिस गढ़शंकर का किया दौरा : सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द व गढ़शंकर के लीगल लिटरेसी क्लब में सैमीनार को किया संबोधित

होशियारपुर, 21 जनवरी: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से शनिवार ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया...
article-image
पंजाब

द्वितीय इंडिया अकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप में 380 कराटे खिलाड़ियों ने लिया भाग : वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  ऐमचयोर कराटे डू ऐसोसिएशन (रजि)इंडिया की ओर से द्वितीय इंडिया अकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप 27 जुलाई 2025 को मंडी जज घर नजदीक मस्जिद चौक कपूरथला में प्रबन्धक सचिव गगनदीप कौर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाक रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान को हिरासत में लिया : गलती से पंजाब की सीमा की थी पार

फिरोजपुर :  पंजाब सीमा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वह अनजाने में सीमा...
Translate »
error: Content is protected !!