कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं के अधिकारों को मजबूत किया है: सांसद तिवारी

by

मोहाली/नया गांव: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर एक समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से उनके अधिकारों को मजबूत किया है। तिवारी नया गांव स्थित महिला सेवा केंद्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति दिए हैं। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के दौर में भी महिलाओं के अधिकार मजबूत किए गए और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश भर में कांग्रेस की सरकारों ने महिलाओं के विकास हेतु कार्यक्रम चलाए हैं। जबकि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने महिलाओं को निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत व सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने, निःशुल्क बस यात्रा और विशेष पुलिस हेल्पलाइन सहित शिक्षा क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी स्कीमों के जरिए सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर एक समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से उनके अधिकारों को मजबूत किया है।
वहीं पर, स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद, उन्होंने कहा कि यहां प्राथमिक सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु वह निगम काउंसिल से बात करेंगे। उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि हल्के का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है।
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव परमिंदर कौर ने कहा कि यह महिला सेवा केंद्र महिलाओं के हितों की रक्षा हेतु काम करता है। विशेष तौर पर यहां तैनात वकीलों की टीम समाजिक शोषण से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करती है।
बैठक में अन्य के अलावा, कुलविंदर कौर पार्षद, मनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, महेंद्र कौर, दीपिका नेगी, केएन पांडे, विमला भंडारी, गणेश, डीके शर्मा, उषा मैडम और चंद्र कांता भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PJ Singh Leads Tynor to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Tynor Orthotics, under the visionary and dynamic leadership of Chairperson PJ Singh, has achieved an extraordinary milestone by becoming the No. 1 orthopaedic brand in five countries—a moment of immense pride...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के 30 छात्रों को स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में 2 लाख का वजीफे का चेक भेंट

गढ़शंकर, 19 जून: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ मेमोरियल वजीफा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

8 मार्च को पेश होगा बजट : वित्त मंत्री चीमा ने बजट में ऐतिहासिक घोषणाओं करने का दिया संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को जानकारी दी कि राज्य का नया बजट, जो 8 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा, “ऐतिहासिक” होगा। उन्होंने बताया कि यह बजट पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!