कांग्रेस प्रधान का चुनाव 17 अक्तूबर को : 24 से 30 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल होंगे

by

नॉमिनेशन भरने वाले को मिलेगी 9 हजार डेलीगेट्स की लिस्ट
नई दिल्ली : अगले महीने होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी लीडरशिप ने चुनाव प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले सभी पार्टी नेताओं को इलेक्टोरल कॉलेज में शामिल सभी 9 हजार डेलीगेट्स की लिस्ट देखने को मिलेगी। यह लिस्ट पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के पास 20 सितंबर से उपलब्ध होगी।
गौरतलव है कि शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के पांच सांसदों ने पार्टी की केंद्रीय इलेक्शन अथॉरिटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर चुनावी प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी की मांग की थी। इसके बाद कांग्रेस लीडरशिप ने यह फैसला लिया। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव 17 अक्टूबर को होने हैं। इसके लिए 24 से 30 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
पांचों नेताओं के नाम पत्र में मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि जो नेता इस चुनाव में भाग लेना चाहते हैं वे अपने राज्य के कांग्रेस ऑफिस में राज्य के 10 डेलीगेट्स की लिस्ट देख पाएंगे। जैसे ही नामांकन दाखिल हो जाएंगे और चीफ रिटर्निंग ऑफिसर को सौंप दिए जाएंगे, तो नेताओं को डेलीगेट्स की पूरी सूची मिल जाएगी।
मधुसूदन निस्त्री ने कहा कि अगर कोई नेता अलग-अलग राज्यों से 10 समर्थकों का नॉमिनेशन पाना चाहता है तो उसे कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर में मेरे ऑफिस में 20 सितंबर के बाद सभी 9000 डेलीगेट्स की लिस्ट मिल जाएगी। नॉमिनेशन भरने के इच्छुक नेता इस लिस्ट में से अपने 10 समर्थक चुनकर उनसे साइन कराकर उनका समर्थन ले सकते हैं। इसके बाद 24 सितंबर से आप नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं।
इससे पहले भी कांग्रेस के सीनियर लीडर मेंबर मनीष तिवारी ने कांग्रेस संगठन चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि वोटिंग को कांग्रेस की वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से पब्लिश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है कि वोटरों के नाम-पते सामने लाए जाएं। पार्टी नेता शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम भी इस मसले पर अपनी बात चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

टैंकर से शाहपुर घाटे में चिकनाहट वाला पदार्थ गिरा कर ट्रैफिक को बाधित करने के आरोप में चालक के खिलाफ मामला दर्ज

 गढ़शंकर – सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलबीर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे …आम आदमी पार्टी ने बोला हमला

नई दिल्ली : काग्रेस और आम आदमी पार्टी  के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं.इस बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के सामने नया संकट! तीन महीने पहले भंग हुई थी कार्यकारिणी : मंत्री चंद्र कुमार ने कहा था कांग्रेस का संगठन पैरालाइज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पैरालाइज हो गया है. यह कोई और नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार कह रहे हैं. चंद्र कुमार हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर ने होनहार किक बाॅक्सिंग अखिल कुमार खिलाड़ी को दी आर्थिक सहायता : अखिल कुमार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार जीत चुके मेडल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 11 सितम्बर :  उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला बिलासपुर कंदरौर के गांव निचली भटेड़ से सम्बंध रखने वाले नौजवान किक बाॅक्सिंग खिलाड़ी अखिल कुमार ठाकुर को कंबोडिया में होने...
Translate »
error: Content is protected !!