कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और सीएम सुक्खू में ओक ओवर में आधे घंटे की मुलाकात से चर्चाएं तेज

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंची तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह-प्रभारी विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू और पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल के बीच हुई यह मुलाकात राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच आधा घंटा चर्चा हुई है, इस मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 13 अक्टूबर को होने वाले प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा के आने की भी संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर नेताओं में लॉबिंग तेज है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का नाम चर्चा में आगे चल रहा है। इसके अलावा भी अन्य नेताओं के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एसी बस में चल रहा था सेक्स रैकेट : संदिग्ध हालत में मिली युवतियां, 15 लाख कैश भी जब्त

जोधपुर : पुलिस की सख्ती के बाद भी शहर में देह व्यापार का घिनौना काम रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन शहर के अलग-अलग इलाके से सेक्स रैकेट का भांडाफोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित : साहित्यिक गतिविधियों तथा आमदन-खर्च का किया व्यौरा पेश

गढ़शंकर, 8 अप्रैल: दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की अप्रैल माह की मासिक बैठक प्रधान डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में सभा के कार्यालय गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक दौरान वर्ष 2023-24 दौरान हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें सीएम सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  इंजेक्शन न मिलने से हुईं देवराज शर्मा की मौत मामले में जिन भी अधिकारियों ने घटिया साजिश रचकर पीड़ित परिवार पर उंगली उठाई और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया,...
हिमाचल प्रदेश

452 के करीब पदों पर भर्ती करेगा : पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर जल्द ही 452 के करीब पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए एक जून से साक्षात्कार प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इन साक्षात्कारों के माध्यम से...
Translate »
error: Content is protected !!