कांग्रेस शहरी अध्यक्ष लक्की पागल के घर ED का छापा

by

तरनतारन :  इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के शहरी अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्की पागल के घर में रेड की। सुबह पांच बजे उक्त टीम खालसापुर रोड स्थित लक्की पागल के घर पहुंची।

उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। एसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पहले रेलवे स्टेशन समीप लक्की पागल के कार्यालय की चाबियां कब्जे में लीं। जिसके बाद परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की। ट्रांसपोर्टेशन के साथ-साथ इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करते लक्की पागल करीब डेढ वर्ष से कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष हैं। उनके पिता सरदारा सिंह पागल नामवर पत्रकार के तौर पर जाने जाते थे।

आतंकवाद के दौर में सरदारा सिंह पागल द्वारा बेबाक पत्रकारी की जाती रही है। वह फ्रीडम फाइटरों की कतार में भी आते थे। लक्की पागल का कार्यालय रेलवे स्टेशन समीप चलाया जाता है। जहां पर करीब तीन घंटे ईडी की टीम रही। लक्की पागल व उनके बेटे अमरेंद्र सिंह ढींगरा के बैंक खातों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। दिल्ली से विशेष तौर पर पहुंची टीम ने दोपहर का खाना भी बाहरी होटल से मंगवाकर खाया। रेड के दौरान खालसापुर रोड स्थित लक्की पागल की कोठी का बाहरी गेट मुकम्मल तौर पर बंद रखा गया।

टीम के साथ सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा कर्मी तैनात थे। दो कर्मी कोठी के भीतर, एक कर्मी कोठी के बाहर व दो कर्मी रेलवे रोड स्थित कार्यालय में तैनात रहे। सूत्रों की मानें तो ईडी की टीम ने जीएसटी से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। टीम ने अपनी कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को न तो सूचना दी व न ही उन्हें अपने पास आने की अनुमति दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार के गठन में हिंदुओं ने प्रमुख भूमिका निभाई : पंकज

गढ़शंकर: पंकज कृपाल एडवोकेट, को चेयरमैन, पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल और सदस्य श्री गुरु रविदास फाउंडेशन ने प्रैस को संबोधन करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बुलाई गई शहरी हिंदुओं की...
article-image
पंजाब

भारत पाकिस्तान सीमा से सटे एक गांव के एक घर से 25 किलो हेरोइन और हथियार जब्त

अमृतसर : भारत–पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों घोगा में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस गांव एक घर से 25 किलोग्राम...
article-image
पंजाब

बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और बाइक सवारों को रौंदा…सात घायल

लुधियाना : बस स्टैंड के बाहर गुरुवार को एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि...
article-image
पंजाब

एजी अनमोल रतन सिद्धू का इस्तीफा : विनोद घई नए एडवोकेट जनरल नियुक्त

चंडीगढ़। पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और पंजाब सरकार ने तुरंत एडवोकेट विनोद घई को एडवोकेट जनरल नियुक्त कर दिया। पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!