कांग्रेस  सरकार समय सिवल अस्पताल गढ़शंकर में शुरू किया ब्लड बैंक आप सरकार ने बंद कर लोगो के साथ किया धोखा : पूर्व विधायक गोल्डी

by
गढ़शंकर l  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में कांग्रेस सरकार के दौरान ब्लड बैंक स्थापित किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद ब्लड बैंक बैंड5 कर गढ़शंकर इलाके के लोगों के साथ धोखा किया है। यह शब्द आज सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंच कर बंद पड़े ब्लड बैंक को दिखाते हुए पत्रकारों से कांग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहे।
 उन्हीनों कहा कि गढ़शंकर में कोई भी ब्लड बैंक न होने के कारण लोगों को ब्लड की जरूरत पड़ने पर दिक्कत होती थी। लोगों को या तो नवांशहर जाना पड़ता था या होशियारपुर जाना पड़ता था। जिससे लोगों को भारी परेशानी का साहमने करना पड़ता था। जिसके चलते मैनें
 कांग्रेस की सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मंजूर करवा कर और दिल्ली से सभी मंजूरियों दिलवा कर ब्लड बैंक शुरू करवाया था। यह ब्लड बैंक आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बंद कर दिया गया। मौजूदा विधायक भी इसके लिए जिम्मेदार है।
      उन्हीनों कहा कि यह आप सरकार और विधायक रोजाना गढ़शंकर के लोगों को सुविधायों देने के झूठे दावे कर रहे है। लेकिन जो कांग्रेस सरकार के समय लोगों के लिए सहूलियतें दी थी। वह भी लगातर छीनी जा रही है। उन्हीनों कहा कि अगर आप सरकार ने इससे  दोबारा चालू नही करवाया तो हम कांग्रेस की सरकार बनने पर पहल के आधार पर ब्लड बैंक शुरू किया जाएगा।
इस दौरान मार्केट कमेटी गढ़शंकर के पूर्व चैयरमैन मोहन सिंह थियाड़ा, पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह , पूर्व सरपंच जगतार सिंह साधोवाल आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीजेपी के प्रत्याशी से कृषि कानूनों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे – संयुक्त किसान मोर्चा

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक इकबाल सिंह जस्सोवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब भी भाजपा उम्मीदवार लोक सभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने 4162 मरीज बेबी सफरा की आंखों की पुतली बदलवाई

गढ़शंकर, 11 मार्च : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा अध्यक्ष जे. बी. बहिल की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार वर्षीय बच्ची सफरा की...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कोकोवाल मजारी व झूगियां से हैबोवाल तक की सडक़ बनाने की लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

h गढ़शंकर: गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सडक़ और अड्डा झूगियां से हैबावेाल तक की खसता हाल सडक़ को लेकर बीत भलाई कमेटी ने आज गढ़शंकर के एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल को ज्ञापन सौंपा और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो टिप्परों की भीषण टक्कर में चपेट में आया मोटरसाइकिल स्वार : मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत , एक टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल पर गांव शाहपुर के निकट दो टिप्परों की भीषण टक्कर हो गई और इसी दौरान दोनों टिप्परों के की चपेट में मोटरसाइकिल स्वारआ गया।  मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!