कांग्रेस  सरकार समय सिवल अस्पताल गढ़शंकर में शुरू किया ब्लड बैंक आप सरकार ने बंद कर लोगो के साथ किया धोखा : पूर्व विधायक गोल्डी

by
गढ़शंकर l  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में कांग्रेस सरकार के दौरान ब्लड बैंक स्थापित किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद ब्लड बैंक बैंड5 कर गढ़शंकर इलाके के लोगों के साथ धोखा किया है। यह शब्द आज सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंच कर बंद पड़े ब्लड बैंक को दिखाते हुए पत्रकारों से कांग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहे।
 उन्हीनों कहा कि गढ़शंकर में कोई भी ब्लड बैंक न होने के कारण लोगों को ब्लड की जरूरत पड़ने पर दिक्कत होती थी। लोगों को या तो नवांशहर जाना पड़ता था या होशियारपुर जाना पड़ता था। जिससे लोगों को भारी परेशानी का साहमने करना पड़ता था। जिसके चलते मैनें
 कांग्रेस की सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मंजूर करवा कर और दिल्ली से सभी मंजूरियों दिलवा कर ब्लड बैंक शुरू करवाया था। यह ब्लड बैंक आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बंद कर दिया गया। मौजूदा विधायक भी इसके लिए जिम्मेदार है।
      उन्हीनों कहा कि यह आप सरकार और विधायक रोजाना गढ़शंकर के लोगों को सुविधायों देने के झूठे दावे कर रहे है। लेकिन जो कांग्रेस सरकार के समय लोगों के लिए सहूलियतें दी थी। वह भी लगातर छीनी जा रही है। उन्हीनों कहा कि अगर आप सरकार ने इससे  दोबारा चालू नही करवाया तो हम कांग्रेस की सरकार बनने पर पहल के आधार पर ब्लड बैंक शुरू किया जाएगा।
इस दौरान मार्केट कमेटी गढ़शंकर के पूर्व चैयरमैन मोहन सिंह थियाड़ा, पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह , पूर्व सरपंच जगतार सिंह साधोवाल आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मीरा राठौर ने जल्लाद बनने की जताई इच्छा : सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और रिवातिका को फांसी देने की मांग

मथुरा के जिलाधिकारी को भेजा प्रार्थना पत्र; मांग पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया की पुष्टि नहीं मथुरा। चर्चित सौरभ हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा...
article-image
पंजाब

दो पिस्टलों व छे जिंदा कारतूसों सहित दो युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो युवको को दो देसी पिस्टलों व छे ङ्क्षजंदा कारतूस सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई मनजीत लाल के नेतृत्व में चंडीगढ़ चौक में पुलिस ने नाका...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अंतर-स्कूल मुकाबले; 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने दूसरी बार जीती ओवरऑल ट्रॉफी गढ़शंकर । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने 22वें टूर्नामेंट की टीमों की इनामी राशि बढ़ाई

गढ़शंकर, 27 फरवरी: 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक स्थानीय खालसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में हरविंदर सिंह बाठ की...
Translate »
error: Content is protected !!