काग्रेस ने कर दिया बड़ा एलान : CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से कांग्रेस टिकट पर लड़ेगी चुनाव

by

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस पार्टी ने कांगडा जिला के देहरा से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट देकर एक नई सियासत को जन्म दे दिया है। कल तक जहाँ उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने को सुक्खू कोरी अफवाह करार दे रहे थे वहीं आज इस अफवाह को सच साबित होते ही देख रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सुक्खू वीरभद्र सिंह के बाद दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने सत्ता मे रहते हुए अपनी पत्नी को चुनावी मैदान मे उतार दिया है।
वीरभद्र सिंह ने भी पत्नी प्रतिभा सिंह को मंडी के रण मे उतारा था अब सुक्खू भी उन्ही की राह पर चल पड़े हैं। अंजाम क्या होगा इसका पता 13 जुलाई को आने वाले नतीजों से साफ हो जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाहौर में एक के बाद एक 3 बड़े धमाके, पाक एयरस्पेस सील !…. जानें डिटेल

पाकिस्तान के लाहौर शहर में गुरुवार सुबह एक के बाद एक तीन विस्फोटों की आवाज से हड़कंप मच गया। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई। वाल्टन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन : ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई

सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख एएम नाथ। ऊना :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए...
पंजाब

कोविड-19 के कारण व्यक्ति की मौत पर पीडि़त परिवारों को एक्स ग्रेशिया राशी पहुंचाने में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से की जा रही है मदद: अपराजिता जोशी

होशियारपुर 25 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जिला होशियारपुर व सब-डिविजन्स में उन व्यक्तियों की लिस्टें मंगवाई जा रही है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के महाकुंभ मंडी शिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और जयराम ठाकुर ने पारंपरिक जलेब में लिया भाग

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में सात दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप...
Translate »
error: Content is protected !!