कानून व्यवस्था का पंजाब में निकला जनाजा, अमृतसर मंदिर पर बम से हमला निंदनीय : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर 16 मार्च :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर बम से हमला होने की घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है और पंजाब में क़ानून व्यवस्था का जनाजा निकल चूका है। खन्ना ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की सुरक्षा को छिक्के पर टांग कर केजरीवाल की चमचागिरी में लगे हुए हैं। मान को पंजाब की सुरक्षा के प्रति कोई जिम्मेदारी याद नहीं है। ठाकुरद्वारे मंदिर पर बम से हमला होना इस बात का सबूत है कि पंजाब में अपराधी बम लिए घूम रहे हैं और भगवंत मान सरकार सत्ता सुख भोगने में व्यस्त है। खन्ना ने कहा कि पंजाब बारूद के ढेर पर आ खड़ा हुआ है। खन्ना ने कहा कि भगवंत मान को चाहिए कि वे खुद ही पंजाब की सत्ता को माननीय राज्यपाल के हाथों में सौंप दें ताकि पंजाब का भविष्य सुरक्षित हो सके और पंजाब में कानून व्यवस्था सुधर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजीठिया की जमानत याचिका पर कोर्ट में घंटों चली बहस, अदालत ने 5वीं बार सुरक्षित रखा फैसला….सुनवाई कल

मोहाली : आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को राहत नहीं मिली है। मजीठिया की जमानत याचिका पर अदालत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किशोर की मौत : ऊना में Reels बनाते नहर में गिरने से

रोहित जसवाल ।  ऊना : ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया।  इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस के महिला- पुरुष गिरफ्तार, बिना वीजा रह रहे थे मैक्लोडगंज में : मैक्लोडगंज थाना में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। मैक्लोडगंज :  हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में बगैर वीजा रह रहे रूस के महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। यूलिया जुलानोवा वीजा खत्म होने के बावजूद करीब नौ साल से भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित ऋणों को प्राथमिकता दें बैंक – उपायुक्त

ऊना, 20 जून – जिला में स्वरोजगार योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित ऋणों को सभी बैंक प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत दें ताकि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बेराजगारी की चुनौती से...
Translate »
error: Content is protected !!