कामन लैंड को बेचने की धीमी जांच के लिए जिला अदालत ने पुलिस को लगाई फटकार

by

केस साबित करने को पुलिस को निकालना था सिर्फ रेवेन्यू विभाग से संबंधित रिकार्ड, उसी में लगे तीन वर्ष

चंडीगढ़। जिला अदालत ने गांव रायपुर खुर्द की कॉमन लैंड को बेचने से जुड़े मामले की जांच में निम्न स्तर की जांच करने पर पुलिस को फटकार लगाई है। सिविल जज जसप्रीत सिंह मिन्हास ने चंडीगढ़ के एसएसपी को आदेश दिए हैं कि मौली जागरां पुलिस थाने के एसएचओ को आदेश दें कि मामले से जुड़ी केस डायरी 17 नवंबर को पेश करें। क्योंकि पुलिस को सिर्फ रेवेन्यू विभाग से संबंधित रिकॉर्ड निकलवाना था ताकि केस को साबित कर सकें। लेकिन पुलिस को यह रिकॉर्ड निकालने में ही 3 साल से ज्यादा का समय लग गया। यह पुलिस की जांच पर शक पैदा करता है। शिकायतकर्ता ने मामले में पुलिस द्वारा चालान पेश न किए जाने पर केस के जांचकर्ता अफसर(आईओ) पर आरोपियों को बचाने के आरोप भी लगाए थे। बता दें कि गांव के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने एडवोकेट मोहित सरीन के जरिए अदालत में एक अर्जी दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि तीन साल पहले मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी, मगर पुलिस केस में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं कोर्ट ने मामले में देरी से चालान पेश किए जाने पर भी आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा कि केस फाइल देखने के बाद पता लगता है कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों के मुताबिक गांव की कॉमन लैंड कुछ आरोपियों को गैरकानूनी रूप से बेची गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पराली को आग लगाने की बजाए उसके उचित प्रबंधन के लिए केवीके बाहोवाल में किसान गोष्ठी का किया आयोजन

गढ़शंकर, 6 नवंबर: किसानों को झोने की पराली के प्रबंधन करने संबंधी जागरूक करने के लिए पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना के जिला स्तरीय पसार केंद्र केवीके बाहोवाल-होशियारपुर द्वारा किसान गोष्ठी व खेती प्रदर्शनियां लगाकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा- ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
article-image
पंजाब

धमकाने और पिस्तौल वकील को दिखाने पर राजा वड़िंग ने आप नेता के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की

लुधियाना । पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आज वकील हरजस सिंह को कथित तौर पर धमकाने और पिस्तौल तानने के आरोप में दर्श तूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और तत्काल...
article-image
पंजाब

एनडीपीएस के मामले में अदालत दुारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति गढ़शंकर पुलिस ने कियाग्रिफतार

गढ़शंकर : एसएसपी सुरिंद्र लाबां दुारा शराब भगौड़ों को पकडऩे के खिलाफ शुरू की गई मुहिंम तहत डीएसपी सतीश कुमार की अगुआई में एसएचओ बलजिंदर सिंह की देखरेख में एसआई राकेश कुमार ने पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!