कारण बताओ नोटिस शिक्षकों की गरिमा के खिलाफ : डॉ. मामराज पुंडीर

by

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व प्रान्त महामंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे शिक्षकों की गरिमा पर सीधा आघात बताते हुए कहा कि यह नोटिस उन शिक्षकों को मानसिक प्रताड़ना देने जैसा है, जिन्होंने पूरी निष्ठा और परिश्रम से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।
डॉ. पुंडीर ने कहा कि टीजीटी से प्रवक्ता (School-New) के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षकों को इस प्रकार एकतरफा रूप से कारण बताओ नोटिस जारी करना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह प्रशासन की दुर्भावनापूर्ण नीति को भी दर्शाता है। वर्षों की सेवा और नियमों के तहत की गई पदोन्नति को अब संदेह के घेरे में लाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने मांग की कि इस नोटिस को तुरंत निरस्त किया जाए और शिक्षकों को मानसिक दबाव में डालने के बजाय उनके हितों की रक्षा की जाए। साथ ही डॉ. पुंडीर ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों पर कोई आँच आती है, तो अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राज्यभर में संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में कुपोषण की रोकथाम के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाएगा – DC जतिन लाल

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में पात्र बच्चों को जोड़ना सुनिश्चित करें उपायुक्त ने आईसीडीएस के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की ऊना, 19 फरवरी – समेकित बाल विकास सेवाएं(आईसीडीएस)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला : पीड़िता को अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने का किया प्रयास

हरिद्वार: उत्तराखंड में एक पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी के साथ एक गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता को अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी...
Translate »
error: Content is protected !!