कारतूस के साथ पकड़ी गई महिला …एयरपोर्ट पर : चार गोलियां हुईं बरामद

by

बठिंडा  : बठिंडा में सिविल एयरपोर्ट पर एक महिला को रिवॉल्वर के कारतूस लेकर विमान में चढ़ने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने जब महिला के पास मौजूद पर्स की तलाशी ली, तो उसमें से रिवॉल्वर के चार कारतूस बरामद हुए।

इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला कि उक्त कारतूस महिला के पति के पास मौजूद लाइसेंसी रिवॉल्वर के थे, जिन्हें वह अपने छोटे पर्स से निकालना भूल गई थी। हालांकि, कानून का उल्लंघन करने के आरोप में बठिंडा के सदर थाना की पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से सूचना मिलने पर हरियाणा के सिरसा जिले से संबंधित इस महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जिला सिरसा के गांव गुंदराना निवासी खुशवंत सिंह की पत्नी प्रीतपाल कौर बीती बुधवार दोपहर को गांव विर्क खुर्द स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी। इस बीच जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगी, तो तलाशी के दौरान उसके पर्स में 4 कारतूस मिले। जांच करने पर महिला ने बताया कि ये कारतूस उसके पति के पास रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर के हैं, जिसे वह जल्दबाजी में निकालना भूल गई थी। महिला का पति भी मौके पर पहुंचा और उसने अपने लाइसेंस की कॉपी भी दिखाई, लेकिन एयरपोर्ट के अंदर हथियार ले जाने पर रोक होने के कारण महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर सनसनीखेज खुलासा!

लुधियाना :  एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी से आज सनसनी फैल गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में भी भगदड़ मच गई। इसी के चलते स्कूल में...
article-image
पंजाब

युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत कस्बा माहिलपुर में विशेष सर्च अभियान चलाया

इस अभियान का नेतृत्व डी एस पी जागीर सिंह और डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह और थाना प्रभारी परविंदरपाल जीत सिंह के कर रहे थे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में नशों को...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर मेंऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी जी

* 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ में हर तरह से सहयोग करें और और यज्ञ में यजमान बने ,: स्वामी उदय गिरी जी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ...
Translate »
error: Content is protected !!