कार सड़क पर दौड़ती बन गई आग का गोला : बाल-बाल बचे तीन सवार

by
रल्ली :   रल्ली के पास बुधवार को एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। जानकारी के अनुसार कार एचपी 26-2500 में तीन लोग भावानगर से लिप्पा की ओर जा रहे थे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही कार रल्ली के समीप पहुंची, तो कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा।

चालक कुलदीप और कार में सवार दो लोग कार से बाहर निकल आए और देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। इस घटना में कार पूरी तरह से जल गई है। वहीं, कार में आग लगने के बाद वाहन चालकों में दहशत है। लोगों का कहना है कि वाहनों में आग लगने की इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कंपनियों को इंतजाम करने चाहिए। सड़क पर कार को जलता देखकर यहां कुछ देर के लिए लोगों की भारी भीड़ हो गई। यही नहीं वाहनों की दोनों तरफ लाइनें लगी रहीं। बाद में किसी तरह कार में लगी आग को बुझाया गया और रास्ते को बहाल किया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने लोगों को वाहन नियंत्रित गति से चलाने की हिदायत दी। कहा कि इससे वाहन दुर्घटना के मामलों में कमी आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंजू शर्मा बनीं भावगुड़ी स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

पट्टा मेहलोग 24 जून (तारा) :  शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला भावगुड़ी में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की संभावनाओं का पता लगाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने विभागों से मांगा बजट व्यय का विवरण, संतुलन न होने पर सख्ती

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में जनता की कल्याणकारी योजनाओं के लिए जारी बजट के खर्च में असंतुलन के कारण सभी सरकारी विभागों को चेतावनी दी है। कुछ विभाग तय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का कर्तव्यः सीआईसी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों से कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!