कार सवारों ने की युवक की हत्या : युवक पर धारदार हथियारों से किया था हमला

by
 होशियारपुर  :  गढ़दीवाला बस स्टॉप के निकट कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल 24 वर्षीय एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया था।
उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गढ़दीवाला बस स्टॉप के निकट हुई। मिर्जापुर गांव का निवासी अविनाश गढ़दीवाला में एक ‘गिफ्ट शॉप’ चलाता था। वह अपने दोस्त गगनदीप सिंह के साथ था, तभी दो कारों में सवार होकर कम से कम 10 लोग आए और उस पर हमला कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना में दोनों घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अविनाश को मृत लाया घोषित कर दिया गया, जबकि सिंह का इलाज किया गया।
पुलिस ने बताया कि संबंधित घटना में हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई एक कार गोंदपुर गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
             जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर गुसाहिब सिंह ने बताया कि गढ़दीवाला थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में गोंदपुर निवासी नवजोत सिंह उर्फ हैप्पी, बथलान निवासी ऋषि, डडियाना खुर्द निवासी नवजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और गौरव के अलावा चार-पांच उनके साथी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हमला आरोपियों और मृतक के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर फायरिंग : पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

बठिंडा के तलवंडी साबो में गैंगस्टरों ने रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर गोलियां चला दीं। एक गोली फर्श पर और दूसरी डॉक्टर दिनेश की जांघ पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो...
article-image
पंजाब

पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार पंजाब, सरकार ने पेश की 6 बड़ी परियोजनाएं

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने राज्य के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड...
article-image
पंजाब

एमएससी कमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में संदीप कौर प्रथम : खालसा कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमएससी केमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए. के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
Translate »
error: Content is protected !!