कालेज छात्रा की मौत : तेज रफतार ट्रक की चपेट में आने से

by

माहिलपुर – माहिलपुर के पास सुबह 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से कालेज छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा सोनिया गौतम पुत्री मनोहर लाल निवासी ललवान अपने परिजनों के साथ दोहलरों माहिलपुर में रहती थीं और बीए प्रथम भाग में पढ़ती थी। वह शुक्रवार की सुबह 9 बजे खालसा कालेज में जाने के लिए पैदल जा रही थी और इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया है और मृतक छात्रा के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
फ़ोटो:
मिरतका सोनिया गौतम की फ़ाइल फ़ोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत जिले में लगाई जा रही हैं 320 योग क्लासिज

होशियारपुर, 20 फरवरी: सी.एम. दी योगशाला प्रोजेक्ट की होशियारपुर की  सुपरवाइजर माधवी सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे सी. एम. दी योगशाला के स्टेट कंसलटेंट  कमलेश मिश्रा व  अमरेश झा...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 12 जुलाई: सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इसमें लोगों को बढ़ती जनसंख्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा स्टडी और वर्क परमिट पर गए लोगों को एक और झटका : कनाडा ने बदल दिए वीजा के नियम

चंडीगढ़ । कनाडा ने अपने इमीग्रेशन अधिकारियों को ऐसी ताकत दे दी है, जिसने भारतीय प्रवासियों को चिंता में डाल दिया है। दरअसल कनाडाई सरकार ने अपने इमीग्रेशन नियमों को पहले के मुकाबले सख्त...
Translate »
error: Content is protected !!