कालोनाइजर से तरनतारन में जमीन सौदे के लिए 55 लाख की ठगी : इकरारनामा फाड़ा, एक गिरफ्तार, दस आरोपी फरार

by

तरनतारन। तरनतारन में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लुधियाना के एक कालोनाइजर से पेशगी राशि लेकर न केवल जमीन की रजिस्ट्री से इनकार किया गया, बल्कि उसका इकरारनामा भी फाड़कर जला दिया गया।

थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार लुधियाना स्थित चंडीगढ़ रोड सेक्टर-32 की कोठी नंबर 1442 निवासी मुकेश वर्मा, जो पिछले करीब दस वर्षों से कालोनाइजर का काम कर रहे हैं, ने 6 मई को तरनतारन जिले के गांव जवंदा कलां निवासी प्रगट सिंह के साथ जमीन खरीदने को लेकर इकरारनामा किया था।

यह जमीन लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास गांव भट्टियां की हदबंदी में आती है। कुल सौदा 5.50 करोड़ रुपये में तय हुआ था, जिसकी अदायगी किश्तों में होनी थी। समझौते के तहत पहले चरण में 6 मई को 25 लाख रुपये और फिर 16 जून को 30 लाख रुपये प्रगट सिंह को दिए गए।

55 लाख बतौर पेशगी दिए गए

इस तरह कुल 55 लाख रुपये बतौर पेशगी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया। बाद में प्रगट सिंह लगातार फोन कर पैसे वापस ले जाने को कहता रहा।

पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को वह अपने साथियों जसविंदर सिंह और विक्की सिंह के साथ प्रगट सिंह द्वारा बताए गए पते पर पहुंचा। आरोपी उन्हें एक ढाबे पर ले गया, जहां उसके साथ उसका भांजा जर्मनजीत सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ रवि, हरदेव सिंह सहित आठ अन्य लोग मौजूद थे। यहां पैसे से भरा बैग टेबल पर रखा गया।

फटे पन्ने तंदूर में फेंके

जैसे ही मुकेश वर्मा ने इकरारनामा मांगा, प्रगट सिंह ने बातचीत के दौरान उसे फाड़कर ढाबे पर जल रहे तंदूर में फेंक दिया।इसके बाद बैंक में मशीन से पैसे गिनवाने का बहाना बनाकर एक लिफाफा लेकर प्रगट सिंह अंदर चला गया, जबकि बाकी आरोपी कार में रखे दो लिफाफे छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को दी शिकायत : खैरा ने कहा सीएम की माता इस तरह की जमीन किसी करीबी से गिफ्ट कैसे ले सकती

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता को उनकी बुआ की तरफ से दी गई जमीन को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब समेत कई रूटों पर निजी ऑपरेटरों की बसें चलाने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला :  2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन अंतरराज्यीय रूटों पर वैट...
article-image
पंजाब

नशे छोड़ना संभव, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में उचित इलाज और व्यवस्था : डीसी आशिका जैन

केंद्र में मुफ्त इलाज के अलावा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध: आशिका जैन ओट क्लीनिकों या अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन या फोन नंबर पर किया जा सकता है संपर्क होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होशियारपुर ज़िले और गढ़शंकर का वकील समुदाय हमारी लड़ाई लड़ रहा,  हमारा फ़र्ज़ बनता हम उनका साथ दें : सरिता शर्मा

नए ज़िले के नाम पर खेल करके लोगों को गुमराह किया जा रहा : सरिता शर्मा गढ़शंकर : बिभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 11 नवंबर को एसडीएम गढ़शंकर और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!