किला मुबारक को लेकर पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला : पटियाला के किला मुबारक में अपनी तरह का पहला होटल समर्पित करने को मंजूरी

by
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन विभाग की एक खास बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने लोहड़ी के बाद पटियाला के किला मुबारक में अपनी तरह का पहला होटल समर्पित करने को मंजूरी दे दी है।
बैठक में सीएम मान ने कहा कि पीपीपी मोड पर निर्मित यह सुंदर डिजाइन वाले होटल आतिथ्य और शान के मामले में एक नया मानक स्थापित करेगा।
पंजाब में डेस्टिनेशन वेडिंग :  बैठक में सीएम मान ने कहा कि पंजाब में डेस्टिनेशन वेडिंग और बाकी कई तरह के इवेंट आयोजित करने के लिए पीपीपी मोड पर बने सुंदर डिजाइन वाला होटल एक पसंदीदा जगह हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि यह होटल राज्य में टूरिज्म सेक्टप को बढ़ावा देगा। खास तौर पर पटियाला के शाही शहर को इससे बहुत बढ़ावा मिलेगा। सीएम मान ने उम्मीद जताई कि पर्यटकों को होटल में आरामदेह प्रवास मिलेगा। साथ ही उन्हें अपनी यात्रा के दौरान राज्य की हॉस्पिटैलिटी का आनंद लेंगे।
         बैठक में एक दूसरे एजेंडे पर बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट करेगी। इस दौरान पूरे पंजाब में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही गुरु साहिब के पदचिह्नों वाले स्थानों का व्यापक विकास किया जाएगा। सीएम मान ने पर्यटन विभाग को महान सिख गुरु के शहीदी दिवस को मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए डिटेल प्रोग्राम तैयार करने का निर्देश दिया है।
सीएम मान ने कहा कि यह महोत्सव पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में इंफ्लुएंसर का काम करेगा क्योंकि यह पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। सीएम मान ने यह भी कहा कि यह महोत्सव राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगा और पंजाब की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बब्बू मान को फोन पर मिली धमकी : सुरक्षा बढ़ाई

मोहाली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गायक बब्बू मान को धमकी भरा फोन आया है। जिसके बाद पुलिस ने खतरे का अंदेशा लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा...
article-image
पंजाब

भाजपा नेत्री निमिशा मेहता ने पिपली वाला के नौजवानों के साथ छोटे बच्चों को वालीबाल स्पोट्र्स किटे की वितरित

गढ़शंकर :  मैं सदैव युवाओं को सही दिशा की तरफ ले जाने हेतु तत्पर रहती हूं। यह बात भाजपा नेता मैडम निमिशा मेहता ने पिपलीवाला में स्पोट्र्स किट वितरित करते समय कही। मैडम निमिशा...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रंगोली मुकावले में मनीषा व लिखाई में संंजना रही प्रथम

गढ़शंकर:बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई मेंं सोशल सांईस विभाग दुारा युवक मेले के नियमों के मुताविक विर्धाथियों के रंगोली व लिखाई के मुकावले करवाए गए। ढाई...
article-image
पंजाब

IDBI Bank Donates Modern Equipment

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec 22 : The physiotherapy department of Civil Hospital, Hoshiarpur, received a major boost when IDBI Bank, Hoshiarpur, donated advanced physiotherapy equipment under its Corporate Social Responsibility (CSR) initiative. The equipment was inaugurated...
Translate »
error: Content is protected !!