किसानों की पंजाब सरकार को दो टूक, तीन माह में लागू करें कृषि नीति

by

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। इस दौरान यूनियन ने कृषि नीति में शामिल करने के लिए अपने 25 सुझाव दिए। साथ ही पंजाब सरकार से कहा कि तीन महीने में कृषि नीति लागू की जानी चाहिए, नहीं तो वह आगे आंदोलन का एलान करेंगे। इसमें चंडीगढ़ में दोबारा पक्का मोर्चा लगाने का फैसला भी लिया जा सकता है। साथ ही यूनियन ने 6 नवंबर को सभी जिलों में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

किसानों ने प्रमुख रूप से सभी फसलों पर न्यनूतम समर्थन मूल्य, आढ़तियों को बाहर करके मार्किट कमेटी व एजेंसियों से फसल की सीधी खरीद, कर्जा माफी व 58 वर्ष की आयु के बाद छोटे किसानों के लिए 10 हजार रुपये पेंशन की मांग की है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने बैठक के बाद कहा कि कृषि नीति पर किसानों के सुझाव लेने के लिए ये बैठक की है। पंचायत चुनाव के बाद दोबारा बैठक की जाएगी, जिसके बाद ही किसानों की मांगों को लागू करने के लिए फैसला लिया जाएगा और सहमति वाले मांगों पर को लेकर पत्र जारी किया जाएगा।

यूनियन के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि कृषि नीति में कुछ बातें अच्छी शामिल की गई है, लेकिन जो बातें नहीं है, उसे शामिल करवाने के लिए ही उन्होंने आज ये बैठक की थी। इसमें सभी फसलों पर एमएसपी, फसल की खरीद प्रक्रिया से आढ़तियों को बाहर करके सीधे मार्किट कमेटी व सरकारी एजेंसियों से खरीद करवाने, कर्जा माफी, छोटे किसानों को 58 साल की आयु के बाद 10 हजार रुपये पेंशन देने की मांग की गई है। इसके अलावा आबादकारों को जमीनों का मालिकाना हक देने, मुआजवा, कर्जा माफी व सब्सिडी के लिए नीति व कानूनी लाने की मांग की है। इसी तरह कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए लैंड बैंक बनाने, कंपनियों का मुनाफा कंट्रोल करने व ऐसी अन्य सिफारिशों को नीति से हटाने की मांग की गई है। इसके अलावा धान का रकबा कम करने के लिए किसानों को वित्तीय सहायता देने की भी मांग की है।

यूनियन ने कहा कि कॉरपोरेट घरानों से टैक्स लगाकर उसके जुटाए राजस्व का कृषि क्षेत्र में निवेश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चिन्हित आत्महत्या पीड़ितों को भी कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण के मामले में पुलिस हस्तक्षेप न करने का वादा लागू नहीं किया गया है। श्रमिकों को काटे प्लॉटों का कब्जा नहीं दिया जा रहा है और न ही कृषि श्रमिकों को सहकारी समितियों का सदस्य बनाकर ऋण दिया जा रहा है।

उगराहां ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ पिछली बैठक में किसानों पर दर्ज केस वापिस लेने, मुआवजा व अन्य मामलों को पूरा करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अभी तक इस संबंधित अधिसूचना जारी नहीं की गई है। वह इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को दो सप्ताह दे रहे हैं, जिसके बाद ही आगे प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे।

किसानों के खिलाफ दर्ज 25 एफआईआर रद्द :  गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले ही किसानों के खिलाफ दर्ज 25 एफआईआर रद्द कर दी हैं। उन्होंने किसान यूनियन नेताओं को भरोसा दिया कि बाकी एफआईआर भी जल्द ही रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि नीति संबंधी किसानों द्वारा दिए गए सुझावों पर गौर से विचार किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी संबंधी मुद्दे को त्वरित हल करने की निर्देश देते हुए कृषि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सहकारी बैंकों के ऋण चुकाने में असमर्थ किसानों के लिए एकमुश्त निपटारा (ओटीएस) योजना की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्पेशल डीजीपी (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, सचिव वित्त दीपर्वा लाकरा, कृषि कमिश्नर मिस नीलिमा, पंजाब राज्य किसान और कृषि श्रमिक कमिशन के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पुण्यतिथि पर डोगरपुर में पहला निःशुल्क चिकित्सा शिविर 10 को

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: अमृतपाल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी डोगरपुर द्वारा अमृतपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 10 अक्टूबर, 2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, डोगरपुर में प्रातः 10 बजे निःशुल्क...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्यटक 28 दिसंबर तक कर सकेंगे रोहतांग दर्रे की सैर

जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति देख लिया फैसला एएम नाथ। कुल्लू :  रोहतांग दर्रे के दीदार करने के लिए बाहरी राज्यों से मनाली पहुंच रहे सैलानी अभी भी रोहतांग दर्रे की सैर कर...
article-image
पंजाब

साइकिल चलाने से होता है पूरे शरीर का व्यायाम : एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए साइकिल रैली पीएससी पोसी के एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह की देखरेख में ब्लॉक् पोसी...
article-image
पंजाब

पढ़ाई के प्रेशर से परेशान 11वीं की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

लुधियाना: मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने पढ़ाई के प्रेशर से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन...
Translate »
error: Content is protected !!