किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे राज्य सभा सांसद का मिलने वाला वेतन : हरभजन सिंह

by

जालंधर।। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा फैसला करते हुऐ कहा कि वह राज्यसभा से मिलने वाली सैलरी को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे। हरभजन भज्जी ने कहा कि वह राष्ट्र की बेहतरी के लिए जो हो सकेगा, जरूर करेंगे। हरभजन सिंह कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी से पंजाब से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं। हरभजन सिंह को पंजाब से आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाने के लिए चुना तो उस पर खूब बवाल हुआ था। किसान आंदोलन को लेकर भी भज्जी की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे थे कि उन्होंने खुलकर किसानों का समर्थन नहीं किया। भज्जी इस वक्त आईपीएल 2022 में कमेंट्री कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

With Dr. Ishank Kumar of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.17 :  Advocate Karamveer Singh Ghuman, MLA Dasuha, co-incharge of Chabewal constituency, said that with Dr. Ishank Kumar becoming the MLA of Chabewal, the image of Chabewal will change and a new chapter...
article-image
पंजाब

6 फरवरी से रोजाना चार गांवों में लगाए जाएंगे कैंप : एस.डी.एम मुकेरियां की ओर से ‘आप दी सरकार- आप दे दुआर’ के अंतर्गत सार्वजनिक समस्याओं के निपटारे के लिए लगने वाले कैंपों का शेड्यूल जारी

लोगों को अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए अपने गांव में लगने वाले कैंपों में पहुंच करने की अपील मुकेरियां/होशियारपुर, 4 फरवरी :   पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हैं। किसी को भी आतंकवादी कह देना भी गैर जिम्मेदाराना स्टेटमेंट : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद कंगना रनोट को थप्पड़ विवाद पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी भी महिला के साथ ऐसा व्यवहार...
Translate »
error: Content is protected !!