6 फरवरी से रोजाना चार गांवों में लगाए जाएंगे कैंप : एस.डी.एम मुकेरियां की ओर से ‘आप दी सरकार- आप दे दुआर’ के अंतर्गत सार्वजनिक समस्याओं के निपटारे के लिए लगने वाले कैंपों का शेड्यूल जारी

by

लोगों को अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए अपने गांव में लगने वाले कैंपों में पहुंच करने की अपील
मुकेरियां/होशियारपुर, 4 फरवरी :   पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से 6 फरवरी से शुरु किए जा रहे ‘आप दी सरकार, आप दे दुआर’ सार्वजनिक कैंपों की कड़ी के मद्देनजर मुकेरियां उप मंडल में लगने वाले गांव स्तर पर कैंपों की समय-सारिणी एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार की ओर से रविवार को जारी की गई। उन्होंने बताया कि रोजाना चार गांवों में कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें मौके पर उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारी लोगों की समस्याएं को कैंप के दौरान हल करेंगे। उन्होंने लोगों को अपने गांव में लगने वाले कैंप में तय तिथि को पहुंचने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को सरियाणा बाबा ईसा व चक्कडिय़ाल गांवों में सुबह 8:30 से दोपहर 1 बजे, लुधिआड़ी व सहोड़ा डडियाल दोपहर 1 बजे से सांय 6 बजे, 7 फरवरी को सहोड़ा कंडी से जुगियाल सुबह 8:30 से दोपहर 1 बजे व कौलपुर से जमालपुर कलां दोपहर 1:30 से 6 बजे तक कैंप लगाए जाएंगे।
8 फरवरी को झींगला व बलहड्डां सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे, डोलोवाल 1:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे, सिंघोवाल बाद दोपहर 4 बजे से सांय 6 बजे, 9 फरवरी को बंबूवाल व सिपरियां सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे, धीरोवाल व धामियां दोपहर 1:30 बजे से सांय 6 बजे तक कैंप लगाए जाएंगे।
10 फरवरी को बरीह व बद्धण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे, सरोआ व अरथीवाल दोपहर 1:30 बजे से सांय 6 बजे लगाए जाएंगे। 12 फरवरी को नंगल बिहालां व मावां सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे व जखरावाल और भागरां में 1:30 बजे से सांय 6 बजे तक कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने समूह विभागों को हिदायतें कि वे कैंप में प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर हल करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कैंपों के दौरान पंजाब सरकार की ओर से घर-घर जाकर देनी शुरु की गई 43 सेवाओं से संबंधित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे जो कि 1076 नंबर पर काल कर बुक करवाई जाती है।
यह सेवाएं कैंप में मिलेंगी :
एस.डी.एम ने बताया कि 43 तरह की सरकारी सेवाओं संबंधी काम इन कैंपों में निपटाए जाएंगे। इनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।

यह सेवाएं नहीं मिलेंगी : उन्होंने कहा कि इन कैंपों में कचहरी में बकाया केस, सडक़ों, स्कूलों, डिस्पेंसरियों आदि की अपग्रेडेशन या निर्माण, 5 मरले प्लांट स्कीम, कृषि ऋण, स्कूलों, डिस्पेंसरियों में सरकारी कर्मचारियों की कमी व उनको बुढ़ापा पेंशन केसों को नहीं मिला जाएगा जो कि पेंशन लेने योग्य नहीं। इन कैंपों में  सेवाएं प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो व यदि कोई स्कूल में पढ़ते बच्चों के लिए है तो उसका जन्म सर्टिफिकेट जरुरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोदी की जुबान पर दो बार पांगी का नाम, बोले हर तरफ गूंज रहा नाम

एएम नाथ। मंडी  : छोटी काशी मंडी में आयोजित विजय संकल्प प्रणाली के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को संबोधित करते हुए दो बार जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़पति चपरासी पर बड़ा एक्शन: DM के निर्देश पर FIR, अब कुर्क होगी इल्हाम और अर्शी की पूरी संपत्ति!

पीलीभीत। बीसलपुर के जनता इंटर कालेज के चपरासी ने इल्हाम शम्सी ने डीआइओएस दफ्तर में संबद्ध रहकर न सिर्फ वेतन बिल बनाने का पटल देखा बल्कि सरकारी खजाने में सेंधमारी कर पत्नी अर्शी के...
article-image
पंजाब

किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पर होगी महापंचायत, सरवन सिंह पंढेर ने की ये अपील

पिछले साल 13 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को एक साल पूरा होने वाला है. ऐसे में एक साल पूरा होने पर किसानों की ओर से 13 फरवरी को...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में रोजगार योग्यता व हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न 

गढ़शंकर, 10 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में डायरेक्टरेट ऑफ़ एजूकेशन के निर्देशों पर कॉलेज के कैरियर गाइडेंस तथा प्लेसमेंट सेल द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!