किसानों को हौसला हम नहीं हारने देंगे : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

by

चंडीगढ़ । पंजाब में लगातार भारी बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं. पंजाब बाढ़ की चपेट में है. इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अमृतसर का दौरा किया। उन्होंने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर के साथ कपूरथला और गुरदासपुर जिलों का भी दौरा किया । पंजाब में बाढ़ के कारण किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शिवराज चौहान का एक वीडियो आया है उसमें वो पानी में उतरकर धान की फसल का जायजा ले रहे हैं।

हम किसानों को हौसला नहीं हारने देंगे…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि पंजाब में जलप्रलय की स्थिति है। फसलें पूरी तरह से डूबी हुई हैं. बिना खेत में जाए दर्द और नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. फसलों पर संकट है। स्थिति देखकर मन द्रवित है. हम किसानों को हौसला नहीं हारने देंगे, मजबूती से साथ खड़े हैं।

1.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलें पानी में डूबी

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा मैं अपने किसान भाई-बहनों और अन्य बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है. राज्य सरकार के साथ मिलकर हर संभव मदद दी जाएगी. उन्होंने बताया कि सीमा से सटे जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और किसानों की हालत बेहद खराब है. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, 1.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलें पानी में डूबी हुई हैं।

इस बीच, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान का नया अलर्ट जारी किया है. आने वाले कुछ दिनों में पंबाज में मॉनसून का गति थमेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पी.एम विश्वकर्मा स्कीम योजना के अंतर्गत जिले के शिल्पकारों व कारीगरों को किया जाएगा प्रोत्साहित: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने पी.एम विश्वकर्मा योजना के प्रचार संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ की बैठक होशियारपुर, 27 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज पी.एम विश्वकर्मा योजना संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की।...
article-image
पंजाब

स्कूल बसों के काटे गए चालान : बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया

होशियारपुर, 28 अप्रैल – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा सेफ स्कूल व्हीकल योजना के तहत स्कूल बसों की जांच की गई। यह जानकारी देते हुए जिला बाल...
article-image
पंजाब , समाचार

डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े

गढ़शंकर :  गढ़शंकर बंगा रोड पर डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े। गढ़शंकर पुलिस ने ढिल्लों डेरी डिलीवरी लिमिटेड  के ब्रांच...
article-image
पंजाब

साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी तरना दल सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप

 कैंप का उद्घाटन जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह की ओर से किया,  कैंप में अवतार सिंह जौहल ,कमलजीत सिंह भूपा, बलजिंदर सैनी, ओंकार सिंह और और डॉ राज कुमार सांसद, संदीप सैनी (चेयरमैन) शामिल हुए...
Translate »
error: Content is protected !!