किसानों से जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने की कबायत शुरू : उप कृषि निदेशक डॉ. कुलदीप धीमान

by
एएम नाथ। चम्बा  :   हिमाचल सरकार ने किसानों से पशुओं की जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने का निर्णय लिया है। जिसके लिए “जैविक खाद या केंचुआ खाद” बेचने के  इच्छुक किसानों का व्योरा माँगा है। डॉ. कुलदीप धीमान, उप कृषि निदेशक जिला चंबा ने बताया कि किसानों की सूचि सरकार द्वारा चयनित सेवा प्रदाताओं को दे दी जाएगी I जो कि किसानों से 3/- रूपये प्रति किलो की दर से जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदेंगे।
डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि किसानों से जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा विकास खंड स्तर पर कृषि विभाग के विषयबाद विशेषज्ञ की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे सम्बंधित पशु चिकित्सा अधिकारी या फार्मासिस्ट तथा  कृषि विकास अधिकारी व  कृषि प्रसार अधिकारी सदस्य नियुक्त किए गये हैं। इस समीति के सदस्य उन किसानों की सूची वनायेंगे जिन किसानों के पास विक्री के लिए जैविक खाद या केंचुआ खाद उपलव्ध है। कमेटी के सदस्य उस खाद की गुणबत्ता भी सुनिश्चित करेंगे।
डॉ कुलदीप धीमान ने जैविक खाद या केंचुआ खाद वेचने के लिए जिला चंबा के इच्छुक किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपने विकास खंड में उपरोक्त समिति के किसी भी सदस्य से संपर्क करें और उन्हें  सूचित करें कि उनके पास जैविक खाद या केंचुआ खाद विक्री के लिए कितनी मात्रा में उपलव्ध है I
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना में फीस न जमा करना व्यवस्था परिवर्तन का एक और शर्मनाक चेहरा : जयराम ठाकुर

सुखाश्रय में पब्लिसिटी में करोड़ों खर्च लेकिन सुविधा के नाम पर जीरो,  सीएम की फ्लैगशिप स्कीम का हाल, लाभार्थी और संस्थान बेहाल मनाली हत्याकांड में सामने आया सरकार और प्रशासन का संवेदनहीन चेहरा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में 125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे।  अभी तक केवल लाखों रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी

कसौली :  कोटबेजा पंचायत के जामली गांव में पति की ओर से अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। दोनों मृतक उत्तराखंड के जिला चंपावत के रहने वाले थे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
Translate »
error: Content is protected !!