तुर्की से सेब आयात पर रोक की मांग : हिमाचल में संयुक्त किसान मंच ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

by

एएम नाथ । शिमला। तुर्किये के सेब आयात को बंद करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच ने मंगलवार को शिमला राजभवन में राज्यपाल से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भेजा है।

इसमें तुर्किये के सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हाल ही में भारत पाक के बीच बने युद्ध जैसे माहौल में तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन दी और खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया, जिसके बाद देश व प्रदेश के लोगों ने तुर्किये का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि तुर्किये के सेब आयात होने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागवानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। तुर्किये के सेब आयात पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए क्योंकि भारत पाक के बीच जब युद्ध की स्थिति थी, तो तुर्किये ने दुश्मन देश का साथ दिया, जो देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मंच के संयोजक हरीश चौहान ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि भारत वर्तमान में लगभग 44 देशों से सेब आयात करता है, जिसमें तुर्किये भारत को प्रतिवर्ष लगभग 1.29 लाख मीट्रिक टन सेब निर्यात करता है। उन्होंने कहा कि तुर्किये भारत को सेब निर्यात से लगभग 800 से 1,000 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ अर्जित करता है।

हिमाचल प्रदेश में सेब उद्योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए चौहान ने बताया कि राज्य में प्रतिवर्ष 6 से 10 लाख मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता है तथा लगभग 3 से 4 लाख परिवार प्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र पर निर्भर हैं।

अमेरिका ईरान के सेब पर बढ़े आयात शुल्क

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि उन्होंने पीएम को भेजे पत्र में यह मांग भी उठाई है कि अमेरिका और ईरान के सेब पर आयात शुल्क बढ़ाया जाए। चौहान ने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में ट्रैरिफ नीति से भारतीय से अमेरिका में निर्यात होने वाली वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया है।

से में भारत को भी अमेरिका से आयात होने वाले सेब पर आयात शुल्क बढ़ाना चाहिए, ताकि हिमाचल के बागवानों को फायदा मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किये जा रहे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल : राजेश धर्माणी

50 करोड़ की लागत से हटवाड़ बनेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, 25 बीघा भूमि विभाग को स्थानांतरित हटवाड़ स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 बच्चों का जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण रहा यादगार : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

मंडी, 14 फरवरी : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत मंडी जिला के सुंदरनगर, तलयाड़, भंगरोटू और डेहर स्थित चाइल्ड केयर संस्थानों के 31 बच्चों का 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक… बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

नए पाठ्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, प्रिंसिपल ने की शीघ्र आवेदन की अपील रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई :  प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरोली में इस शैक्षणिक सत्र से आरंभ किए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राधे-राधे क्यों बोल रहे हो?’ सीएम सुक्खू के सवाल पर हिमाचल में सियासी बवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के साथ बातचीत का एक छोटा सा सवाल अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल...
Translate »
error: Content is protected !!