किसान आंदोलन को बड़ा झटका : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से कर लिया किनारा

by
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में आपसी फूट पड़ गई है। बताया जाता है कि 10 संगठनों द्वारा इस आंदोलन को संचालित किया जा रहा था, लेकिन उसके प्रमुख घटक भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से किनारा कर लिया है।
हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा अभी भी दिल्ली कूच पर अड़ा हुआ है। पुलिस ने दिल्ली से लगी सीमाओं पर सुरक्षा सख्‍त कर दी है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन और समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 दिन पहले 5 सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति बनाई। उनका मत है कि किसान संगठन के लोग इस समिति के साथ धरना स्थल पर ही बातचीत करें तथा अपनी मांगों को उनके सामने प्रमुखता से रखें। धरना-प्रदर्शन के अलावा सरकार के नुमाइंदो से बात करके ही किसानों की समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।
टिकैत ने कहा कि दिल्ली कूच करने से समस्या का हल नहीं होगा क्योंकि दिल्ली कूच के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के सभी संगठनो का एक होना जरूरी है, तभी वह सफल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि किसान नेता समिति के लोगों से बात करें लेकिन कुछ नेता इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस वजह से भारतीय किसान यूनियन इस प्रदर्शन से अलग हो गया है। उनका कहना था कि अन्य किसी संगठन को अपने हिसाब से जो भी करना है वे करें।
किसान संगठन के सूत्रों के अनुसार इसके अलावा कुछ अन्य किसान संगठनों ने भी अपने आप को इस प्रदर्शन से अलग कर लिया है। उनका भी मत है कि समिति के सामने अपना पक्ष रखकर किसानों की मूल समस्याओं को हल निकाला जाए। कई किसान नेताओं का मानना है कि हल टकराव से नहीं आपसी बातचीत से होगा।
हालांकि कुछ किसान नेताओं का मानना है कि समिति बनाकर सरकार ने एक लॉलीपॉप दिया है। उनके मुताबिक पहले भी उच्चस्तरीय समिति बनी थी, लेकिन उसका नतीजा शिफर रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर अनिरुद्ध सिंह ने फहराया तिरंगा

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार चक्कियां में चैक डैम का लोकार्पण, परगोड़ में वन महोत्सव का शुभारंभ : जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनाने का प्लान करे वन विभाग: पठानिया

वन निरीक्षण कुटीर लपियाणा में दो अतिरिक्त कमरे बनाने की घोषणा एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर, 17 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनाने पर विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में पंचायत टास्क फोर्स निभा रही अहम भूमिका – मुकेश ठाकुर

ऊना, 18 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलोह में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मुकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान...
article-image
पंजाब

110 नशीली गोलीयों स्मेत एक गिरफ्तार 

 गढ़शंकर- गढ़शंकर पुलिस की एक  पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान  एक नशा तस्कर  को 110  नशीली गोलीयों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसओ सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते बताया ...
Translate »
error: Content is protected !!