किसान गेहूं की कटाई के बाद नाड़ व अन्य फसलों के अवशेष को न लगाए आग: अपनीत रियात

by

जिला मजिस्ट्रेट ने गेहूं की कटाई सांय 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच न करने के दिए आदेश
किसानों को मंडियों में निर्धारित नमी वाला गेहूं लाने की अपील की
होशियारपुर :  10 अप्रैल को जिले की मंडियों में जहां विभिन्न एजेंसियों की ओर से गेहूं की सरकारी खरीद शुरु की जाएगी वहीं गेहूं की कटाई को लेकर भी जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिले के किसानों को जरुरी निर्देशों का पालन यकीनी बनाने के लिए कहा है। उन्होंने एक ओर किसानों को जहां गेहूं की नाड़ व अन्य फसलों के अवशेष को आग न लगाने के निर्देश दिए हैं वहीं जिले में कंबाइन मालिकों व आपरेटरों को भी गेहूं की कटाई सांय 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच न करने का आदेश दिया है। जारी आदेश में उन्होंने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 की अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा के अंदर गेहूं के अवशेष को आग लगाने पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा यह भी हिदायत की कि किसी भी हालत में कंबाइन मालिकों, आपरेटरों की ओर से गेहूं की कटाई सांय 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच न की जाए। उन्होंने गेहूं की कटाई करते समय कंबाइनों में उपलब्ध पंखों को चालू रखने की भी हिदायत देते हुए 30 मई तक इन आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि आम तौर पर जमींदार गेहूं की कटाई के बाद बच गए अवशेषों को खेतों में आग लगा देते हैं, जिससे वातावरण जीव-जंतु, नजदीक लगी फसल, सडक़ किनारे लगए पौधे व पेड़ों को नुकसान होने का डर रहता है। उन्होंने कहा कि आग लगाने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इससे जमीन के मित्र कीड़े भी मर जाते हैं। अपनीत रियात ने कहा कि उनके ध्यान में यह भी आया है कि आम तौर पर गेहूं की कटाई कंबाइनों से की जाती है व कंबाइन मालिक जमींदारों को फसल की कटाई के सही समय के बारे में जानकारी नहीं देते व रात के समय भी फसल की कटाई करते हैं। कई बार अनपकी व नमी वाली फसल की कटाई भी कर दी जाती है। ऐसी फसल को खरीदने के समय खरीद एजेंसियां गुरेज करती हैं, जिससे जमींदारों को काफी मुश्किल पेश आती है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित नमी वाला गेहूं ही मंडियों में लाने के लिए कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के माेगा में 14 मार्च काे करेंगे ‘बदलाव रैली’

चंडीगढ़, 26 फरवरी :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में ‘बदलाव रैली’ का आयोजन करेगी, जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। पंजाब भाजपा के...
article-image
पंजाब , समाचार

मान की रिश्वत पर चोट : कोई रिश्वत मागें मना मत करना आडियो या बीडीओ रिकार्ड कर भेज देना: मुख्यमंत्री मान

शहीद भगत सिंह की बरसी पर तेईस मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे अपना बाट्ऐप नंबर जारी चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पहला कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लेबोरेटरी नरूड में संस्था द्वारा डायरेक्टर परमजीत सिंह पीसीएस को सम्मानित किया गया : हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव अजनोहा इन महापुरुषों के क्षेत्र में प्रमुख संस्था है, गरीब दा मुंह, गुरु दी गोलक...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस जालंधर की टीम ने नामधारी फुटबॉल अकादमी को हराकर टूर्नामेंट का प्रथम जीता ईनाम : कॉलेज वर्ग में सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने गढ़शंकर को और ग्रामीण वर्ग में पद्दी सूरा सिंह ने धमाई को हराकर जीता प्रथम पुरस्कार

गढ़शंकर, 12 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा भारतीय आप्रवासी दर्शन सिंह पिंका की माता जोगिंदर कौर को समर्पित खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 21वां राज्य स्तरीय ओलंपियन...
Translate »
error: Content is protected !!