किसान मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान, कल : 7 सितंबर को एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष धरना

by

गढ़शंकर। कुल हिन्द किसान सभा के राज्यव्यापी आह्वान पर 1 से 6 सितंबर तक गांवों में किसान मांगों को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गांव रामपुर बिलड़ौ में किसान सभा की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कुल हिन्द किसान सभा के राज्य सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका सरकार के दबाव में किए जा रहे फ्री ट्रेड (मुक्त व्यापार) समझौते को रद्द किया जाना चाहिए, क्योंकि यह किसान, सहायक धंधों और मजदूर वर्ग के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी और सतलुज-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की सदस्यता बहाल की जानी चाहिए। किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि पूंजीपतियों के बड़े-बड़े कर्ज माफ किए जा सकते हैं तो किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ क्यों नहीं किए जा सकते।

कामरेड भज्जल ने मांग की कि हर फसल का लाभकारी मूल्य और उसकी खरीद की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक खेत तक नहरी पानी पहुंचाया जाए, बिजली बिल रद्द किए जाएं तथा बीज बिल को समाप्त किया जाए।

उन्होंने बताया कि इन मांगों सहित अन्य किसान-मजदूर मुद्दों को लेकर 7 सितंबर को एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष धरना दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रधान साथी अच्छर सिंह तथा रविंदर कुमार नीटा सहित अन्य किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

फौजी की गोली मारकर हत्या, बहन को मिलने आया : दो युवक बाइक पर आए जो फौजी गुरसेवक सिंह को गोलियां मार कर फरार हो गए

अमृतसर । बहन को गांव ठठियां मिलने आए फौजी की गोली मारकर हत्या करने का मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया, एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।...
article-image
पंजाब

Rotary Club Hoshiarpur Mid Town

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 13 : Rotary Club Hoshiarpur Mid Town took another significant step in the field of social service by organizing an inspiring humanitarian effort under “Annapurna Week” as part of its “Monthly Ration...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 कामगार बेहोश- बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग में : झटका लगने से लिफ्ट में गिरा ड्रम; केमिकल लीक से हादसा, 9 पीजीआई रेफर

एएम नाथ ।बद्दी : बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग निकविन हेल्थ केयर फार्मा उद्योग में केमिकल लीक होने से 14 कामगार बेहोश हो गए। इनमें से 9 कामगारों की गंभीर हालत को देखते...
article-image
पंजाब

माहिलपुर के मुख्य चौक पर दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

63 वर्षीय सरबजीत कौर बाजार से घर लौटते समय हुई हादसे का शिकार, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित माहिलपुर। कस्बे के मुख्य चौक में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने...
Translate »
error: Content is protected !!