किसान से लेकर जवान तक. अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने संसद में सरकार को इन मुद्दों पर घेरा

by

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र में विपक्षी दल ‘इंडिया अलायंस’ ने सत्तापक्ष एनडीए पर जमकर हमला बोला।  पहले सत्र के छठे दिन पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह बरार (राजा वाड़िंग) ने भी सरकार को हर मुद्दे पर घेरा । किसान से लेकर जवान तक और साथ ही सरकार की कई नीतियों पर भी सवाल उठाए।  इसके साथ ही उन्होंने नए आपराधिक कानून का भी जिक्र किया और इसके साथ इन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुद्दा भी उठाया।

राजा वाड़िंग ने अपना भाषण गुरु गोबिंद सिंह जी शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैं भाषण की शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह के फरमान से करना चाहता हूं।  इसके बाद उन्होंने कुछ पंक्तियां कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। इसके बाद अमरिंदर सिंह बराड़ ने सत्ताधारी पार्टी पर जुबानी हमला करना शुरू कर दिया।

किसान एमएसपी चाहते हैं –  अमरिंदर सिंह बरार ने संसद में तीन कृषि कानूनों और हरियाणा सीमा पर किसान आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ”मैं हमारे किसानों के बारे में बात करना चाहता हूं । पिछले ढाई साल से पंजाब के किसान और देश के किसान परेशान हैं।  सरकार कहती है कि हमने किसानों को एमएसपी दिया है।  लेकिन ये एमएसपी देश के किसानों को 1967 में कांग्रेस सरकार ने दिया था।  आज आप कोई अहसान नहीं कर रहे, किसान कानूनी समझौता चाहते हैं, एमएसपी की गारंटी चाहते हैं।

अग्निवीर का मुद्दा भी उठा :   अग्निवीर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘युवाओं का मुद्दा आज राहुल गांधी ने उठाया, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे को घुमाने की कोशिश की।  लेकिन राहुल गांधी ने एक बात कही कि अग्निवीर को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। आगे उन्होंने कहा, ”जब भारत देश का प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराता है और मैं गर्व से कह सकता हूं कि उस झंडे को फहराने के लिए पंजाब के हजारों युवाओं ने शहादत दी है।

नये आपराधिक कानून पर सरकार को घेरा :   अमरिंदर सिंह ने कहा, ”गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।  आप लोगों को न्याय देने के लिए यह कानून लेकर आये. हमारे एक मित्र सिद्धु मूसेवाला एक कलाकार थे, उनका नाम पूरी दुनिया में मशहूर था – तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल और न्यूयॉर्क समेत पूरी दुनिया उनके गानों पर थिरकती थी. लेकिन उसकी हत्या कर दी गई और और किसने की, एक लॉरेंस बिश्नोई जो तिहाड़ जेल में था और जेल से मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रोहित जसवाल। ऊना, 29 जनवरी. प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए, परिवार, मित्रों और समाज के...
article-image
पंजाब

पंजाब में भूजल दोहन में कमी, 95 डार्क जोन ब्लॉकों में सुधार: बलतेज पन्नू

आप नेता बोले—नहरों के पानी के बढ़ते इस्तेमाल से भूजल पर निर्भरता कम हुई, 4 ब्लॉक सुरक्षित श्रेणी में पहुंचे चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के राज्य मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’…राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने एयरक्राफ्ट खोए। उन्होंने विदेश...
article-image
पंजाब

कमरे में बंद किया , टॉयलेट पर भी लगा दी रोक : भूखे-प्यासे तड़पते रहे मां-बेटा, चीखें सुन कांप उठे पड़ोसी: वीडियो में कैद रोंगटे खड़े करने वाली दास्तां!

संगरूर :  पति ने अपनी पत्नी और 2 महीने के मासूम को घर में कैद हुआ है. खाने-पीने और खुली हवा तक के परेशान पत्नी घर के रोशनदान में से उम्मीद खोजती है। चिल्लाके-आवाज...
Translate »
error: Content is protected !!