कीरतपुर साहिब पुलिस थाने को राष्ट्रीय स्तर पर 8वां, पंजाब में से पहला स्थान मिला

by

पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के मद्देनज़र पंजाब पुलिस की लगन, सख़्त मेहनत और अटूट वचनबद्धता को मान्यता देते हुए, राज्य के कीरतपुर साहिब पुलिस थाने ने ”साल 2023 की सालाना रैंकिंग’ में राष्ट्रीय स्तर पर 8वां और पंजाब में से पहला स्थान प्राप्त करके एक शानदार प्राप्ति दर्ज की है।

पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस थानों की यह सालाना रैंकिंग गृह मंत्रालय (एम. एच. ए.) की तरफ से निर्धारित किये मापदण्डों के आधार पर की जाती है।

इस प्राप्ति के अंतर्गत पुलिस थाने को केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय गृह सचिव की तरफ से सांझे तौर पर हस्ताक्षर किये दो सर्टिफिकेट प्राप्त हुए हैं। डी. जी. पी. पंजाब गौरव यादव ने इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर डा. सुखचैन सिंह गिल के साथ एस. एस. पी. रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना को दोनों सर्टिफिकेट सौंपे और उनको और ऐस. ऐच. ओ. कीरतपुर साहिब को यह मील पत्थर स्थापित करने पर बधाई दी।

बताने योग्य है कि गृह मंत्रालय की तरफ से पूर्व- प्रभाषित मापदण्डों जैसे जांच का निपटारा, शिकायतों का निपटारा, प्रभावी ढंग के साथ शिकायत निपटारे, रिकार्ड की संभाल, कनविकशन रेट आदि शामिल हैं, के आधार पर पुलिस थानों की सालाना दर्जाबन्दी की जाती है। डीजीपी ने बताया कि कीरतपुर साहिब पुलिस थाने ने कुशल और सुयोग्य पुलिसिंग के प्रति अपनी वचनबद्धता का सबूत देते हुए इन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि यह प्राप्ति कीरतपुर साहिब पुलिस की तरफ से अपनाई गई प्रभावशाली पुलिस रणनीतियों और जन हितैषी पहुँच को दर्शाती है। डीजीपी ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए गृह मंत्रालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मान्यता पुलिस कर्मियों के लिए बेमिसाल सेवाएं प्रदान करते रहने के लिए प्रेरणा और पंजाब पुलिस की उत्तमता के प्रति वचनबद्धता और लोगों के लिए अधिक से अधिक सुरक्षित माहौल सृजन करने के यतनों को दर्शाती है।

ज़िक्रयोग्य है कि पुलिस थानों की इस गौरवमयी प्राप्ति को 5 जनवरी, 2024 को हुई सालाना डीजीएसपी/ आईजीएसपी कान्फ़्रेंस- 2023 के दौरान औपचारिक तौर पर मान्यता दी गई थी। इस समारोह में देश के चोटी के 10 पुलिस स्टेशनों के नाम भी पढ़े गए, जिसके दौरान कीरतपुर साहब पुलिस थाने को देश के सबसे बढ़िया थानों में से एक होने का मान हासिल हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DRIVE AGAINST DENGUE: Civil Surgeon

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 22 : Under the district administration and health department’s special campaign “Every Friday — Strike on Dengue”, launched on the directions of Deputy Commissioner Ashika Jain, a large-scale anti-larva survey and...
article-image
पंजाब

VB-G RAM G पर पंजाब सरकार का बड़ा ‘यू-टर्न’ : खत्म हुआ मनरेगा, क्या मजबूरी में लागू करनी पड़ी केंद्र की ये योजना?

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार की नई योजना VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका...
article-image
पंजाब

रमनप्रीत ढिल्लों बीएएम खालसा कालेज का प्रधान चयनित :अकाली नेता जिंदर सिंह गिल को-ओपरेटिव सोसायटी के प्रधान चयनित

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जिंदर गिल सर्वसम्मति सहकारी समिति चाहलपुर के अध्यक्ष चुने गए और रमनप्रीत सिंह ढिल्लों निवासी फतेहपुर कलां बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सर्वसम्मति से...
Translate »
error: Content is protected !!