कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का 9 सदस्यीय एरिया कमेटी का चुनाव सर्वसमिति से संपन

by

भुंगा (हरियाणा ) : कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का डेलीगेट इजलास भुंगा में चुनी गई कमेटियों की हाजिरी में किया गया, जिसमें जत्थेबंदी का ऐलाननामा विधान पढ़ने के बाद भुंगा क्षेत्र में पिछले समयों में किए गए कामों की रिपोर्ट पेश की गई।
इजलास को संबोधित करते हुए जत्थेबंदी के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरमेश ढेसी और जिला नेता भूपिंदर सिंह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की पुरजोर निंदा की कि इससे भारत की कृषि को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने समूचे किसानों को 1 सितंबर से चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा लगाए जा रहे लगातार धरने में शामिल होने और आने वाले समय में किसान संघर्षों की तैयारी के लिए गांवों में मजबूत जत्थेबंदी बनाने का आह्वान किया अंत में सर्वसम्मति से 9 सदस्यीय एरिया कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें गुरमीत सिंह रोडा को प्रधान, संजीव सिंह माना गांव अब्बोवाल को सचिव, मेहर सिंह को उपप्रधान, मेजर सिंह कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार प्रेस सचिव, अमरीक सिंह, रसपाल सिंह, कुलजीत सिंह, कुलमीत सिंह को कमेटी सदस्य चुना गया। इस समय किसान नेता अमनदीप, सुरजीत सिंह, प्रवीण कुमार, सोढ़ी सिंह, सरवन सिंह, तरलोचन सिंह, बलविंदर सिंह, रामजी लाल, सोनू, सोहन सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, मोनू, रिक्की, दीपा, कमलजीत सिंह, आदि उपस्थित थे। अंत में कीर्ति किसान यूनियन के नेता भूपिंदर सिंह भुंगा ने आए हुए डेलीगेट साथियों का धन्यवाद किया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस को लगातार लग रहे झटकों के चलते एक और बड़ा झटका लग गया । लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। संसद रवनीत सिंह...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव का ऐलान : 8 निगमों, 76 परिषदों व 21 नगर पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान, 29 को नतीजे

चंडीगढ़, 11 मई । पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावाें का ऐलान हाे गया है। राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105) के सदस्यों...
article-image
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 20 किलो हेरोइन की बरामद, एक ग्रिफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराध के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके 20 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।...
article-image
पंजाब

48 भवनों और 27 स्थानों पर कुल 117 मतगणना केंद्र स्थापित किए – 64 मतगणना पर्यवेक्षक मतगणना प्रक्रिया की देखरेख करेंगे: सिबिन सी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी  सिबिन सी ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 4 जून, 2024 को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। विभिन्न राज्यों के अखिल भारतीय सेवाओं और सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!