कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसओपी जारी, कोविड टेस्ट जरूरीः डीसी

by
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं से की अपील
ऊना, 17 फरवरी: उत्तराखंड राज्य में फरवरी से अप्रैल माह के दौरान कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कुंभ मेले के संबंध में भारत सरकार द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया यानि एसओपी जारी की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक, दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे, मधुमेह रोग, हाईपरटैन्शन, हृदय रोग, स्वास रोग, किडनी रोग से ग्रसित, गर्भवती महिलाओं आदि को सलाह दी जाती है कि वह कुम्भ मेले में न जाएं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं व आगंतुकों को निर्धारित प्रपत्र पर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कोविड-19 नेगटिव रिपोर्ट 72 घंटों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। कुंभ मेले में आने से पूर्व उतराखंड राज्य सरकार के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और आरोग्य सेतु ऐप हर समय क्रियाशील रखनी होगी।
डीसी राघव शर्मा ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं का आहवान किया कि वे सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेला यात्रा से लौटने के उपरांत भी कोविड-19 टेस्टिंग और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ही माता-पिता : जिन बच्चों के मां.बाप नहीं

शिमला : मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी। इसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS बबीता कलेर और पति समेत 3 के खिलाफ FIR, गनमैन गिरफ्तार : जालंधर जमीन को लेकर हुए गोलीकांड का मामला

जालंधर । पंजाब के जालंधर में हुए गोलीबारी मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में जालंधर पुलिस ने IAS अफसर बबीता कलेर, उनके पति और आप नेता स्टीफन कलेर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाबर कपंनी ने हिमाचल दिवस पर चलाया सफाई अभियान

कंपनी परिसर में की सफाई बद्दी, 14 अप्रैल (तारा) : हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत फैक्ट्री परिसर के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!