28 दिन का अंतराल पूर्ण करने वाले हैल्थकेयर स्टाफ को लगाई जा रही टीकाकरण की दूसरा खुराक

by
ऊना, 17 फरवरी: जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान में सर्वप्रथम हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकताओं का टीकाकरण किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकताओं के लिए कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक/टीका लगाने का कार्य भी 13 फरवरी से शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि दूसरी खुराक 28 दिन के अंतराल पर लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति को 28 दिन के अन्तराल पर खुराक के लिए पंजीकृत मोबाईल पर मैसेज़ आता है, वह निर्धारित समय पर अपना टीकाकरण अवश्य करवा लें।
डाॅ रमण शर्मा ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को दूसरी खुराक के लिए पंजीकृत मोबाईल पर मैसेज नहीं आता है तब भी वह 28 दिन का अंतराल पूरा होने पर जहाँ उसे टीकाकरण की पहली डोज लगी है वहाँ जाकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं। कोविड टीकाकरण का अगला चरण भी 10 फरवरी से शुरू किया जा चुका है जिसमें पुलिस, गृह रक्षक, राजस्व तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगाने के पश्चात् हल्का बुखार, दर्द होना सामान्य बात है।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए व स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेना अति आवश्यक है। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क पहनना, उचित शारीरिक दूरी व हाथ धोना इत्यादि नियमों का पालन करना भी सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 लाख से ज्यादा सम्मान निधि के आवेदन सरकारी दफ्तरों में क्यों धूल फांक रहे: जयराम ठाकुर

लंबित पड़े सम्मान निधि के आवेदनों पर सरकार कब लेगी फैसलामातृशक्ति के साथ सरकार का यह रवैया अपमानजनक एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री सुक्खू

पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा किया जा रहा है विकसित शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण : दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार और विधायक संजय रतन हर संभव प्रयास कर रहे- रितु रतन

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए इस अवसर रितु रतन ने कहा कि दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत’ और ‘पायलट’ ने डुबाई थी राजस्थान में कांग्रेस की नैया, अब हुड्डा और शैलजा ने हरियाणा में

चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले से ही दिल्ली में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा डेरा डाले बैठे थे। दोनों में से कोई भी चुनाव परिणाम के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!